हाल ही में गोल्डन माइक अवार्ड्स का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के बेहतरीन पॉडकास्ट को सम्मान दिया गया। इस दौरान स्पॉटिफाई ओरिजिनल पॉडकास्ट 'भास्कर बोस' को सर्वश्रेष्ठ फिक्शन पॉडकास्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 'भास्कर बोस' को मिले इस अवॉर्ड से अभिनेता और निर्देशक मंत्रा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।
Bhaskar Bose: ‘भास्कर बोस’ को मिला गोल्डन माइक अवॉर्ड, मंत्रा बोले- पॉडकास्ट की दुनिया में बनाया बेंचमार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से आ रहा है शो
'भास्कर बोस' पिछले दो साल से स्पॉटिफाई ओरिजिनल पर आ रहा है। अब तक इसके सात सीजन में 80 से अधिक मामलों पर 100 से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं। लोग भी शो और इसके किरदारों के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। इसमें मंत्रा 'भास्कर बोस' का किरदार निभा रहे हैं, जो एक तेज तर्रार जासूस है। भास्कर अपने सबसे अच्छे दोस्त इंस्पेक्टर बिकेश दास के साथ कई तरह के अपराधों को सुलझाता है। बिकेश दास का किरदार अभिनेता और संगीतकार शादाब हाशमी निभा रहे हैं।
मंत्रा ने जताई खुशी
भास्कर बोस के निर्देशक और MnM टॉकीज के संस्थापक मंत्रा ने कहा कि ‘भास्कर बोस’ ने भारतीय पॉडकास्ट दुनिया में एक बेंचमार्क स्थापित किया है। यह केवल उस विश्वास के कारण संभव हुआ है जो स्पॉटिफाई ने इसके प्रति दिखाया है। उन्होंने मुझे इसे बनाने में मदद की। यह मुझे बहुत खुश और गौरवान्वित करता है कि शो और इसके पात्रों ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।
सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले पॉडकास्ट बना
बता दें कि भास्कर बोस अब तक भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले जासूसी ऑडियो फिक्शन पॉडकास्ट में से एक है। यह लगातार चार्ट में टॉप पर रहने में कामयाब रहा है। 'भास्कर बोस' का निर्माण अभिनेता-निर्देशक और रेडियो दिग्गज मंत्रा के नेतृत्व में प्रीमियर ऑडियो प्रोडक्शन हाउस MnM टॉकीज द्वारा किया गया है। भास्कर बोस 2019 में स्पॉटिफाई इंडिया के पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले पहले तीन शो में से एक था और यह एकमात्र फिक्शन शो था।