बिजनेसमैन ललित मोदी ने कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग तस्वीरें शेयर कर दुनिया के सामने उन्हें अपना बेटरहाफ बताया था। लेकिन सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के साथ कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ललित मोदी को ट्रोल कर, उनसे कई तरह के सवाल पूछ रहे थे। वहीं अब आखिरकार सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के 'आई लव यू' पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
Sushmita-Lalit Modi: सुष्मिता को पसंद आई ललित मोदी की 'आई लव यू' पोस्ट, यूजर्स बोले- भाई डूब गए प्यार में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता को पसंद आई ललित माेदी की पोस्ट
दरअसल, शुक्रवार को ललित मोदी ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बड़े-बड़े अक्षरों में 'और मैंने कहा मैं तुमसे प्यार करता हूं (एंड आई सेड, आई लव यू)' लिखा हुआ है। पोस्ट सामने आते ही नेटिजन्स ललित मोदी से तरह-तरह के सवाल करने लगे। लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका तब मचा जब सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के पोस्ट को लाइक किया।

यूजर्स बोले...
एक यूजर ने ललित मोदी की पोस्ट कर कमेंट कर पूछा, 'सुष्मिता मैडम कहां हैं सर?' अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इन सबके बावजूद वो अपनी डीपी और बायो में आपकी फोटो या नाम नहीं लगाएंगी।' वहीं एक नेटिजन ने कमेंट किया, 'भाई डूब गए हैं प्यार में।' एक ने डिमांड करते हुए ललित मोदी की पोस्ट पर लिखा, 'डीपी में तिरंगा लगाओ।'
ललित मोदी ने कैप्शन में क्या लिखा?
दरअसल, ललित मोदी ने पोस्ट शेयर कर स्विट्जरलैंड के गस्ताद के एक होटल की तारीफ की है। बिजनेसमैने ने लिखा, "गस्ताद का सबसे खूबसूरत होटल और स्पा - यहां कुछ तस्वीरें हैं जिनका आनंद लिया जा सकता है। "और मैंने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं! (एंड आई सेड, आई लव यू)" वाला नियॉन साइन लॉबी में लगा हुआ है।"
