फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: अगले साल तक दिवालिया हो जाएंगे बॉलीवुड के कई कलाकार, तनुश्री दत्ता के नए पोस्ट ने मचाई सनसनी

Fri, 05 Aug 2022 12:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 05 Aug 2022 12:39 PM IST
सार

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस बीते लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Tanushree Dutta made a shocking prediction about Bollywood said all big houses will declared bankrupt
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस बीते लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने हैशटैग मीटू की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस लगातार बॉलीवुड के खिलाफ बोलती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में किए अपने पोस्ट से एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। 

Tanushree Dutta made a shocking prediction about Bollywood said all big houses will declared bankrupt
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कुछ देर पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लेकर हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस में कहा कि बॉलीवुड के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि 31 दिसंबर 2022 तक फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट की फंडिंग करना बंद कर देंगे। साथ ही कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और कलाकार अप्रैल 2023 तक दिवालिया हो जाएंगे। दिलाविया हुए लोगों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे। 

Tanushree Dutta made a shocking prediction about Bollywood said all big houses will declared bankrupt
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ओटीटी पर आने वाली फिल्मों को भी काफी कम दर्शक मिलेंगे। लोग अब दुनिया भर कंटेंट ज्यादा देखेंगे, जो हिंदी या दूसरी क्षेत्रीय भाषा में डब किए गए हैं। साउथ की फिल्में भी कुछ लोग देखेंग, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा संघर्ष करना होगा। साउथ के सितारे बैकलैश के डर से बॉलीवुड छोड़ देंगे। लोग बॉलीवुड ओर इसके कलाकारों के खिलाफ हो जाएंगे। मैंने ये सब जो भी कहा और लिखा है उसे याद रखना, जब ऐसा समय आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta made a shocking prediction about Bollywood said all big houses will declared bankrupt
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर हमला बोल रही हैं। बीते दिनों भी एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट से हलचल मचा दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो इसके लिए मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही तनुश्री ने अपने इस पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया था। 

विज्ञापन
Tanushree Dutta made a shocking prediction about Bollywood said all big houses will declared bankrupt
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया  था। एक्ट्रेस ने अभिनेता पर आरोप लगाया था कि साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके काफी करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप के बाद से ही बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो तनुश्री आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में दिखाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed