भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार किड्स भी पीछे नहीं रहे। इसी कड़ी में शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उनके घर पर रक्षाबंधन का त्योहार किस तरह से मनाया गया।
सुहाना खान ने 13 साल छोटे अबराम के साथ ऐसे मनाया रक्षाबंधन, शाहरुख ने शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरख खान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके दो बच्चे अबराम और सुहाना नजर आ रहे हैं। सुहाना ने अबराम का चेहरा पकड़ रखा है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों भाई-बहन के बीच किस तरह खूब प्यार है।
Raakhi done...with a promise in the family to respect all women. Respect for women will make u inspired, make u tender hearted & morally strong. Happy Raakhi to all ye bros out there...& respect to all sisters. pic.twitter.com/pSpVSs0ojc
शाहरुख खान ने इसके अलावा एक और तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनके बड़े बेटे आर्यन के हाथ में राखी बंधी हुई है। शाहरुख ने लिखा- 'इस वादे के साथ राखी मनाया गया कि सभी महिलाओं की रेस्पेक्ट करेंगे। महिलाओं की रेस्पेक्ट आपको इंस्पायर करेगी और आपको एक मजबूत इंसान बनाने में मदद करेगी। सभी को राखी की शुभकामनाएं।'
Happy Rakhsa bandhan ❤ from Suee,Aryan,& AbRam ❤ #siblingsgoals
A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख की आने वाली फिल्म आनंद एल राय की 'जीरो' है। जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 'जीरो' इस साल 21 दिसंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी।