फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Trailer: इस दिन आएगा अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर, 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी फिल्म की टक्कर

Sun, 19 Jun 2022 12:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Trailer will release on 21 june Akshay Kumar film clash with Aamir Khan starrer Laal Singh Chaddha at the box office
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है और अब अभिनेता भी अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट का एलान हुआ था और अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अक्षय ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होगा। 

Raksha Bandhan Trailer will release on 21 june Akshay Kumar film clash with Aamir Khan starrer Laal Singh Chaddha at the box office
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शेयर किया। इस पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'बहनें जान हैं... भाई और बहन प्यार के अटूट बंधन में बंधे होते हैं। उनकी दुनिया की झलक पर हमारी एक कोशिश पेश है। रक्षा बंधन का ट्रेलर 21 जून 2022 को आ रहा है।'

Raksha Bandhan Trailer will release on 21 june Akshay Kumar film clash with Aamir Khan starrer Laal Singh Chaddha at the box office
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान से होगी अक्षय की टक्कर
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद भी आमिर खान क्लैश से नहीं बच पाए। अब बॉक्स ऑफिस पर आमिर और अक्षय के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Trailer will release on 21 june Akshay Kumar film clash with Aamir Khan starrer Laal Singh Chaddha at the box office
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में नजर आएगी अक्षय और भूमि की जोड़ी
फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखाई देगी। दोनों पहली बार फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे और इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में दोनों एक बार फिर से आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को बहन अल्का को डेडिकेट किया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed