बॉलीवुड में अब पहले की तुलना की काफी बदलाव देखने को मिलता है। पहले जहां किसी बॉलीवुड सितारे के परिवार वाले ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते थे तो वहीं आज के समय में स्टार्स अपने परिवार के बारे में भी खुलकर बातें करते हैं। यहां तक कि बहुत से स्टार्स के भाई या बहन फिल्मों में ना आने के बावजूद भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड में भाई-बहनों की कुछ जोड़ी ऐसी है जिन्होंने अपनी जबरदस्त बॉन्डिंग से सबका दिल जीता है और फैंस को सिबलिंग गोल भी दिया है।
राखी स्पेशल: सारा-इब्राहिम से रणबीर-रिद्धिमा तक, सिबलिंग गोल्स देती है भाई-बहन की जोड़ी, एक दूसरे में बसती है जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा अली खान-सैफ अली खान
बॉलीवुड के मशहूर सितारे छोटे नवाब की दो बहनें हैं सोहा और सबा। सैफ अपनी दोनों ही बहनों से बेहद लगाव रखते हैं। हालांकि सोहा के साथ सैफ की बॉन्डिंग ज्यादा नजर आती है। रक्षाबंधन के मौके पर भी दोनों भाई-बहन एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बॉलीवुड की ये रॉयल भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे के काम को लेकर भी काफी मदद करती है। उन्हें साथ में कई रॉयल इवेंट और ब्रांड को प्रमोट करते देखा जाता है।
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर
अर्जुन अपनी बहनों को लेकर कॉफी पोजेसिव हैं। वो अपनी बहन अंशुला का बहुत ख्याल रखते हैं। सिर्फ अंशुला ही नहीं बल्कि अर्जुन जान्हवी कपूर से भी काफी लगाव रखते हैं। श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन ने जान्हवी को संभाला है। जान्हवी भले ही अर्जुन की सौतेली बहन हों लेकिन दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
सलमान-अर्पिता
सलमान खान एक सुपरस्टार अभिनेता तो है ही साथ ही उन्हें फैमिली मैन भी कहा जाता है। सलमान को जब भी अपने परिवार को लेकर प्यार जताने का मौका मिलता है वो ये मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। सलमान अपने सभी भाई-बहनों से लगाव रखते हैं लेकिन अर्पिता में तो उनकी जान बसती है। सलमान अर्पिता को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हैं और वो हर हाल में अपनी बहन को बस खुश देखना चाहते हैं।
रणबीर-रिद्धिमा
कपूर परिवार के बच्चे रणबीर और रिद्धिमा एक दूसरे से बहुत लगाव रखते हैं। जहां रणबीर ने अपने लिए बॉलीवुड चुना तो वहीं रिद्धिमा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। रणबीर और रिद्धिमा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और उनका ये प्यार अक्सर तस्वीरों में भी नजर आ जाता है।