फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'बाहुबली' के भल्लालदेव को डेट कर रही अजय देवगन की हीरोइन? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी

Wed, 06 Nov 2019 04:06 PM IST
विजय जैन इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 06 Nov 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Reveals that she is Dating Rana Daggubati or not
राणा दग्गुबाती और रकुलप्रीत - फोटो : instagram
साउथ इंडियन फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अब बॉलीवुड में भी जाना पहचाना नाम बन गई हैं। 'दे दे प्यार दे' फिल्म में रकुल अजय देवगन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। रकुल इन दिनों भी अपनी आगामी फिल्म मरजावां के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस दौरान वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के भी जवाब दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई दिनों से चल रही उनके डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की।
Rakul Preet Reveals that she is Dating Rana Daggubati or not
rakul preet - फोटो : amar ujala
कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबती को डेट कर रही हैं। अब इस अफवाह पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक फिटनेस चैट शो के दौरान एक्ट्रेस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि वो अब तक 'सिंगल' हैं। रकुल ने कहा, ओह माय गॉड!, हम पड़ोसी हैं और राणा मेरी करीबी दोस्त लक्ष्मी मांचू के भी दोस्त हैं इस वजह से भी हम काफी अच्छे दोस्त हैं। 
Rakul Preet Reveals that she is Dating Rana Daggubati or not
रकुलप्रीत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
रकुलप्रीत आगे कहती हैं कि जब से मैंने फिल्मी सफर शुरू किया है तब से ही वो मेरा अच्छा दोस्त था।' दरअसल राणा दग्गुबाती और रकुल प्रीत को कई ईवेंट्स में साथ देखा गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब इस अफवाह पर खुद रकुल ने विराम लगा दिया है। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मरजावां 15 नवंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुथ भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Reveals that she is Dating Rana Daggubati or not
Riteish Deshmukh and Sidharth Malhotra film Marjawaan first Look - फोटो : twitter
रितेश देशमुख के किरदार के अलावा लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया लुक भी पसंद आ रहा है। अब तक रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर्स में रितेश जहां फिल्म में तीन फुट के एक खूंखार किरदार में दिख रहे हैं वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के चेहरे पर अरसे बाद एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से लॉन्च हुईं तारा सुतारिया की ये दूसरी फिल्म है और फिल्म रकुलप्रीत सिंह भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Rakul Preet Reveals that she is Dating Rana Daggubati or not
rana daggubati - फोटो : Social Media
वहीं बात करें, प्रभास के साथ ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती की तो वे पिछले महीने अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा में आ गए थे। तस्वीर में राणा इतने पतले, इतने कमज़ोर लग रहे थे मानो किसी गंभीर बीमारी से उभर रहे हों। फैंस भी उनकी ये फोटो देखकर टैंशन में आ गए हैं। कोई उनसे उनका हाल पूछ रहा है। तो कोई उनसे पूछ रहा है कि वो इतने पतले कैसे हो गए?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed