सब्सक्राइब करें

Ask Me Anything: आस्क मी एनीथिंग में बोलीं रकुल प्रीत सिंह; करती हैं सामंथा प्रभु से प्यार, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया प्यार भरा रिप्लाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh expressed love to her friend Samantha says favorite actor ranveer singh and Praised RRR during ask me anything session
सामंथा रुथ प्रभु, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बीच जहां कई बार कैट फाइट देखने को मिलती है, तो ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिनके बीच गहरी दोस्ती है। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। दरअसल अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ आस्क मी एनीथिंग यानी मुझसे कुछ भी पूछो सेशन रखा था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस की बातों के मजेदार तरीके से जवाब दिए। इसी क्रम में जब सामंथा के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा के वह बस उनसे प्यार करती हैं। उनकी स्टोरी को सामंथा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और प्यार भरा रिप्लाई दिया है।

Trending Videos
Rakul Preet Singh expressed love to her friend Samantha says favorite actor ranveer singh and Praised RRR during ask me anything session
सामंथा रुथ प्रभु, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

कहा-मैं बस उनसे प्यार करती हूं...
आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान कई सवालों के बीच एक फैन ने रकुल से सामंथा के बारे में कुछ कहने को कहा तो उन्होंने अपने फैन को जवाब देते हुए कहा, "मैं बस उनसे प्यार करती हूं और उसकी बहुत प्रशंसा करती हूं। हमेशा सर्वश्रेष्ठ,''इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इसके बाद सामंथा ने भी रकुल की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से री-पोस्ट किया है और इसके साथ उन्होंने दिल वाली जिफ इमोजी के साथ अपना प्यार शेयर किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh expressed love to her friend Samantha says favorite actor ranveer singh and Praised RRR during ask me anything session
रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

सबसे पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह-
इसके अलावा जब सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने रकुल से उनके फेवरेट एक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने रणवीर सिंह को अपना सबसे पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर बताया। रकुल प्रीत सिंह ने जॉन इब्राहिम और अपनी फिल्म 'अटैक' के बेस्ट सीन के बारे में भी बताया। इसके अलावा वह कहती हैं कि मार्वल की मूवीज उन्हें बहुत पसंद है।

Rakul Preet Singh expressed love to her friend Samantha says favorite actor ranveer singh and Praised RRR during ask me anything session
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

ये ड्रीम प्रोजेक्ट करना चाहती हैं रकुल प्रीत सिंह
रकुल ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में एक सवाल का भी जवाब दिया। । उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसी प्रेम कहानी करना चाहती हूं, जिसे लोग जब वी मेट और डीडीएलजे (एसआईसी) की तरह हमेशा याद रखें।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh expressed love to her friend Samantha says favorite actor ranveer singh and Praised RRR during ask me anything session
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

'आरआरआर' की जमकर तारीफ करती दिखीं रकुल प्रीत
जब रकुल प्रीत से एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के बारे में उनकी राय के बारे में भी पूछा गया तो वह कहती है, "मेरा मतलब है कि मैं क्या कहूं? राम चरण, जूनियर एनटीआर और राजामौली सर... इन सभी ने बहुत अच्छा काम किया है और मेरे पास आरआरआर के बारे में बात करने के लिए शब्द भी नहीं हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed