सब्सक्राइब करें

Upcoming South Films: ‘केजीएफ’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ये साउथ फिल्में, इनके आगे फेल होगा मार्वल-डीसी यूनिवर्स!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Apr 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
South Upcoming Films kgf chapter 2, beast, adipurush, salaar, acharya these south Indian films will storm box office
south upcoming films - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब भारतीय सिनेमा का मतलब ही बॉलीवुड हुआ करता था। लेकिन अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से बॉलीवुड से आगे निकलती हुई नजर आ रही है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ साउथ फिल्मों का ही डंका बज रहा है। कोरोना के बाद जब सिनेमाघर खुले तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और इन दिनों ‘आरआरआर’ की आंधी चल रही है। ये दो फिल्में तो सिर्फ शुरुआत हैं। आने वाले समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं जिसके आगे बॉलीवुड बोना साबित होता हुआ नजर आ सकता है। आइए आपको टॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों के नाम बताते हैं।

Trending Videos
South Upcoming Films kgf chapter 2, beast, adipurush, salaar, acharya these south Indian films will storm box office
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ: चैप्टर 2
‘केजीएफ: चैप्टर 2’ साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए रॉकी भाई एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वही, उम्मीद है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी बंपर कमाई करेगा। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसमें यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Upcoming Films kgf chapter 2, beast, adipurush, salaar, acharya these south Indian films will storm box office
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीस्ट
इस लिस्ट में पावर स्टार विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ का नाम भी शामिल है, जिसका ट्रेलर हाल ही मे रिलीज हुआ है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी इस पावर स्टार विजय और यश के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि एक दिन बाद ही ‘केजीएफ 2’ रिलीज होगी।

South Upcoming Films kgf chapter 2, beast, adipurush, salaar, acharya these south Indian films will storm box office
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

आदिपुरुष
प्रभास साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं लेकिन ‘बाहुबली’ के बाद वह भी हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास ‘राम’ के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सेनन नजर आएंगी।

विज्ञापन
South Upcoming Films kgf chapter 2, beast, adipurush, salaar, acharya these south Indian films will storm box office
south upcoming films - फोटो : सोशल मीडिया

सालार
प्रभास की अपकमिंग फिल्मों में ‘सालार’ का नाम भी शामिल है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन और जगपति बाबू दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 अप्रैल को तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली थी। लेकिन 14 अप्रैल को प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘केजीएफ 2’ आ रही है। ऐसे में ‘सालार’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब प्रभास की ये फिल्म अगले साल ही  रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed