{"_id":"614dcc4c8ebc3e0461109f04","slug":"rakulpreet-singh-new-selfie-got-fans-attention-users-are-wondering-of-she-has-done-plastic-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्फी: रकुल प्रीत सिंह की नई तस्वीर ने फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- सर्जरी करवा ली क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेल्फी: रकुल प्रीत सिंह की नई तस्वीर ने फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- सर्जरी करवा ली क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रकुलप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने हुनर के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर देती हैं। हालांकि अभिनय के साथ साथ वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। जहां बहुत सी हीरोइनें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं तो वहीं कुछ अभिनेत्रियां प्लीास्टिक सर्जरी को लेकर भी चर्ची में रह चुकी हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपनी सेल्फी साझा की है जिसे देखकर लोग कुछ ऐसे ही कयास लगा रहे हैं।
रकुल की तस्वीर पर फैंस ने उठाया सवाल
बता दें कि रकुल की तस्वीर को देखकर फैंस बिल्कुल हैरान रह गए। दरअसल रकुल अपनी सेल्फी में बिल्कुल ही अलग दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रकुल ने लिखा - ऑन डिमांड पोस्ट। हालांकि फैंस को लग रहा है कि रकुल ने भी सर्जरी करवा ली है और इसलिए वो अपनी तस्वीर में बिल्कुल अलग दिख रही हैं। बहुत से सेलेब्स और फैंस रकुल की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रकुल बिल्कुल ही पहचान में नहीं आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा- ये क्या! इन्होंने भी सर्जरी करवा ली है, बॉलीवुड को क्या हो गया है अच्छे चेहरे को क्यों बिगाड़ लेते हैं? वहीं एक यूजर ने ये तक पूछ दिया कि ये कौन सी अभिनेत्री है। साथ ही कई और यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि रकुल भी लग रहा है उन्हीं चक्करों में फंस गईं और उन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है जिससे उनकी शक्ल बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram
वहीं बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो रकुल की खूबसूरती देखकर उनपर फिदा होते जा रहे हैं। एक ने लिखा- कुड़ी दा पता करो किदे पिंड दिया...वहीं एक ने लिखा- बेहद खूबसूरत। अब फिलहाल रकुल ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रया नहीं दी है। वो अपनी सेल्फी पर आए खूबसूरत कमेंट्स ही इंजॉय कर रही हैं।
4 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
फिल्मों के अलावा रकुल और भी कई मामलों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ समय पहले प्रवर्तन निदेशालय ने चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया था। इसमें अभिनेत्री का नाम भी शामिल था ऐसे में वो ईडी की डायरेक्ट एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश हुई थीं जहां उनसे पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/rakulpreet
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो मे डे, थैंक गॉड, डॉक्टर जी जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो आखिरी बार फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आईं थीं। हालांकि उनकी इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया था। रकुल ने 2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वो साउथ सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X