सब्सक्राइब करें

Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' के सेट से राम चरण की तस्वीर लीक, क्या अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर आएंगे नजर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

Bhooth Bangla: भूत बंगला के सेट पर हाल ही में तेलुगु सुपरस्टार राम चरण नजर आए। सोशल मीडिया पर इस सेट की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Ram Charan Photo Leaked from Bhooth Bangla Set Will He Appear on Screen with Akshay Kumar
राम चरण, अक्षय कुमार - फोटो : एक्स

अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। हाल ही में इसका एक शेड्यूल जयपुर मैनशन में पूरा हुआ है। इस लोकेशन पर फिल्म की कई अहम सीन फिल्माए गए हैं। इस बीच आज यानी 20 मार्च को एक चौंकाने वाली खबर ने फैंस का ध्यान खींचा। साउथ के सुपरस्टार राम चरण की एक तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हो गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।


Dhanashree-Chahal Divorce: तलाक से कुछ देर पहले आया धनश्री का नया गाना, यूजर्स बोले- ‘चहल को स्पेशल ट्रिब्यूट’

Trending Videos
Ram Charan Photo Leaked from Bhooth Bangla Set Will He Appear on Screen with Akshay Kumar
राम चरण, अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
लीक हुई राम चरण की तस्वीर

लीक हुई तस्वीर में  राम चरण को प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते देखा गया। दोनों के बीच गहरी चर्चा चल रही थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद वे किसी सीन को लेकर बात कर रहे थे। वहीं, कुछ का मानना है कि यह महज एक संयोग हो सकता है। हो सकता है कि राम चरण पास में किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हों और प्रियदर्शन से मिलने चले आए हों।
Hindi Movies: 'अय्या' से लेकर 'नाम शबाना' तक, हिंदी सिनेमा में भी अभिनय का दम दिखा चुके हैं पृथ्वीराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Photo Leaked from Bhooth Bangla Set Will He Appear on Screen with Akshay Kumar
राम चरण, अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
अक्षय-राम चरण साथ आएंगे नजर?

इस तस्वीर के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है  कि क्या अक्षय कुमार और राम चरण साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं? अगर ऐसा हुआ तो यह बड़े पर्दे पर बड़ा पैन-इंडिया धमाका होगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के रिलीज के साथ कोई बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है।

Ram Charan Photo Leaked from Bhooth Bangla Set Will He Appear on Screen with Akshay Kumar
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Ram Charan Photo Leaked from Bhooth Bangla Set Will He Appear on Screen with Akshay Kumar
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्काई फोर्स' में दिखे थे अक्षय कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार को फिल्म 'स्काई फोर्स' में देखा गया था। यह इस साल की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली हिंदी फिल्म थी। वहीं, राम चरण को 'गेम चेंजर' नाम की फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed