{"_id":"623ddcbbb8987265004fd06a","slug":"ram-charan-reached-the-cinema-hall-to-watch-his-film-rrr-with-wife-upasana-fans-went-crazy-seeing-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: सुबह-सुबह अपनी फिल्म 'आरआरआर' देखने थिएटर पहुंचे राम चरण, अभिनेता को देखकर पागल हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: सुबह-सुबह अपनी फिल्म 'आरआरआर' देखने थिएटर पहुंचे राम चरण, अभिनेता को देखकर पागल हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' आज यानी 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिस वजह से इस फिल्म का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, रिलीज होने के बाद अब फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़ी संख्या में फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, अपनी फिल्म 'आरआरआर' को देखने के लिए राम चरण भी सिनेमाघर पहुंचे। यहां पर अभिनेता को देखकर फैंस पागल हो गए।
2 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राम चरण अपनी फिल्म 'आरआरआर' को देखने के लिए सुबह-सुबह हैदराबाद के श्री भ्रामराम्बा थिएटर पहुंचे। यहां पर अभिनेता को अचानक देखकर फैंस हैरान रह गए। वहीं, फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। राम चरण को देखकर फैंस थिएटर के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं, फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद अभिनेता ने हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन किया।
3 of 4
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
लुक की बात करें तो इस मौके पर राम चरण ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे थे। उन्होंने साथ ही मैचिंग कैप भी पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। राम चरण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फैंस की भारी भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में राम चरण के लिए उनके फैंस का पागलपन साफ नजर आ रहा है। हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने के लिए या फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए बेकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आरआरआर का प्रमोशन करने स्टार कास्ट पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
'आरआरआर' की बात करें तो फिल्म देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। फिल्म क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर बनाई गई है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को देखने के बाद तो कुछ फैंस का यह भी मानना है कि ये फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा-अच्छा लिख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।