फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#YouTubeParDalDo: द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने की बात कह बुरे फंसे केजरीवाल, वायरल हो रहे मीम्स

Fri, 25 Mar 2022 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
You Tube Par Dal Do memes goes viral after arvind kejriwal said Upload Kashmir Files On Youtube Than Making It Tax-Free
सोशल मीडिया पर मीम्स हो रहे वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इन दिनों देश के हर कोने में हो रही है। साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ से ज्यादा जुटा चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बीजेपी शासित कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इनमें यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा शामिल हैं।

You Tube Par Dal Do memes goes viral after arvind kejriwal said Upload Kashmir Files On Youtube Than Making It Tax-Free
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर दिए बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान केजरीवाल ने फिल्म को लेकर एक बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री न करके इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए। केजरीवाल के इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है।

You Tube Par Dal Do memes goes viral after arvind kejriwal said Upload Kashmir Files On Youtube Than Making It Tax-Free
अरविंद केजरीवाल-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने ट्विटर पर किया ट्रोल

उनके इस बयान से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर लोग अपना विरोध जताते हुए कई मीम्स शेयर कर रहे हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर कई लोग हैशटैग #YouTubeParDalDo के साथ केजरीवाल पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
You Tube Par Dal Do memes goes viral after arvind kejriwal said Upload Kashmir Files On Youtube Than Making It Tax-Free
अरविंद केजरीवाल-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'केजरीवाल का बयान अमानवीय है और उन लोगों का अपमान है जिन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अत्याचारों का सामना किया।' वहीं एक दूसरे यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये दर्द देखिए जब 24 कश्मीरी पंडितों को इस्लामिक आतंकियों ने उनके घरों से घसीटकर मार डाला।' ऐसे ही कई दर्जनों मीम्स सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं जिससे अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा जा रहा है।


विज्ञापन
You Tube Par Dal Do memes goes viral after arvind kejriwal said Upload Kashmir Files On Youtube Than Making It Tax-Free
अरविंद केजरीवाल-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को पसंद आ रही फिल्म

बता दें कि फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि इतने कम बजट की यह फिल्म अब तक 200 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म को लोग तो पसंद कर ही रहे हैं। राजनेता और फिल्मी हस्तियों ने भी इसे काफी सराहा है। हालांकि कुछ लोग इस फिल्म पर प्रोपगैंडा फैलाने का आरोप भी लगा रहे हैं। उनके मुताबिक फिल्म में आधी अधूरी चीजें दिखाई गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed