हिंदी सिनेमा शिवा, सत्या, रंगीला, कंपनी और भूत जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू नामी निर्देशकों मधुर भंडारकर और अनुराग कश्यप के गुरु रहे हैं। पहले उर्मिला मातोंडकर और फिर अंतरा माली से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहे रामू ने अपना करियर वीडियो लाइब्रेरी से शुरू किया। मंगलवार को 58 साल के हो चुके राम गोपाल वर्मा बतौर निर्माता निर्देशक अब तक इतनी ही फिल्में बना चुके हैं। आइए आपको बताते हैं रामू से जुड़े वो 10 विवाद, जिन्होंने उनकी ब्रांड वैल्यू खत्म कर दी...
इन 10 विवादों ने खत्म कर दी मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा की ब्रांड वैल्यू, अब भी मानते नहीं हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश भक्तों की भावनाएं कीं आहत
राम गोपाल वर्मा ने एक बार गणेश चतुर्थी के मौके पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए गणपति बप्पा के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने अपने सवालों और तर्कों के जरिए यह जाहिर किया कि वह न तो इसमें विश्वास करते हैं और न ही इसमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई है। सभी को पता है कि मुंबई में गणेश चतुर्थी की कितनी धूम होती है और लोगों की जिंदगी में इसका क्या महत्व है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को खूब गालियां पड़ीं।
भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर जताई खुशी
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार आस्ट्रेलिया से हार गई थी। देश उदास था और उस समय राम गोपाल वर्मा के एक ट्वीट ने मानों आग में घी का काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिकेट पसंद नहीं है इसलिए उन्हें खुशी है कि भारत हार गया। लेकिन क्रिकेट से भी अधिक वह उन लोगों से नफरत करते हैं जो क्रिकेट पसंद करते हैं।
मोदी सरकार पर भी टिप्पणी
सरकार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के ज्वलंत मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया था। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे नरेन्द्र मोदी सरकार की तुलना में अमिताभ बच्चन की सरकार अच्छी लगी लेकिन राम मंदिर के मुद्दे को लेकर मुझे नरेन्द्र मोदी की सरकारगिरी बेहद पसंद आई।'
स्वच्छ भारत मिशन की बुराई
राम गोपाल वर्मा ने केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के विज्ञापन को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म विभाग के स्वच्छ भारत के विज्ञापन उनकी अपनी फिल्म आग से भी बुरे हैं। किसी को नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिेए कि इस तरह के विज्ञापन भारत को और भी गंदा करते हैं। इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी आलोचना झेलने पड़ी थी।