बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी आगामी फिल्म 'मर्डर' को लेकर विवाद में फंस गए हैं। राम गोपाल वर्मा के ऊपर फिल्म को लेकर केस दर्ज कर दिया गया है। केस उसी युवक के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसकी हत्या की घटना पर ये फिल्म आधारित है। वहीं अब इस मामले को लेकर राम गोपाल वर्मा ने भी अपनी सफाई पेश की है।
आगामी फिल्म को लेकर केस दर्ज होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने दी सफाई, कहा- 'मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने का नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार तीन ट्वीट किए। जिसके जरिए उन्होंने मामले को लेकर अपनी सफाई पेश की है। अपने पहले ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने लिखा है, 'अपनी फिल्म 'मर्डर' पर दर्ज मामले के बारे में मीडिया में लगाई जा रही अटकलों के साथ मैं एक बार फिर से दोहराना चाहता हूं कि मेरी फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित और उससे प्रेरित है, लेकिन सिर्फ वही पूरा सच नहीं है और इस फिल्म में किसी की जाति का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।'
With regard to media speculations on the case filed on my film MURDER ,I once again want to reiterate that my film is based and inspired from a true incident and it is not the truth ..Also there’s no mention of anyone’s caste in the film pic.twitter.com/apiT6rKJDn
इसके बाद अगले ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'असंबंधित अटकलों के आधार पर दर्ज मामले के संबंध में, हमारे वकील उचित और कानूनी रूप से आवश्यक जवाब देंगे।' इन सभी ट्वीट्स के साथ उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है।
With regard to the case filed on the basis of uninformed speculations,our advocates will give an appropriate reply as required by law pic.twitter.com/Fa6qQbFh84
अपने तीसरे ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'मैंने खास तौर पर उल्लेख किया है कि मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने का या किसी का अपमान करने का नहीं है और मेरी फिल्म सिर्फ एक विषय पर आधारित एक रचनात्मक काम है, जो सबके सामने है। लेकिन एक ऐसे नागरिक के रूप में जो कानून का सम्मान करता है, मैं भी अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रूप से आगे बढ़ूंगा।'
I specifically mentioned that I have no intention to demean or degrade anyone and my film is just a creative work based on a subject which is in the public domain ..But as a citizen who respects the law i too will proceed legally to protect my fundamental rights pic.twitter.com/61PlT8kUBW
गौरतलब है कि 'मर्डर' शीर्षक वाली राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म की घोषणा उन्होंने फादर्स डे के मौके पर की थी। इसके साथ उन्होंने फिल्म के पोस्टर भी साझा किए थे। जिसे देखने के बाद ही मारे गए युवक के पिता बालास्वामी ने इसके खिलाफ नालगोंडा की SC-ST एट्रोसिटी प्रिवेंशन कोर्ट में अपील दायर कर दी। बालास्वामी का कहना है कि ये मामला फिलहाल अदालत में है, ऐसे में यह फिल्म केस को प्रभावित करेगी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर शहर की पुलिस ने फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा और निर्माता नट्टी करुणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें: Shweta Tripathi Birthday: गोवा में 5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी इस अभिनेत्री ने, ऐसी है लव स्टोरी