{"_id":"5f02519f8ebc3ea2056279d0","slug":"shweta-tripathi-birthday-know-about-actress-husband-chaitanya-sharma-and-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Tripathi Birthday: श्वेता ने की थी गोवा में पांच साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग, ऐसी है लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shweta Tripathi Birthday: श्वेता ने की थी गोवा में पांच साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग, ऐसी है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 06 Jul 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tripathi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता ने फिल्म मसान से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। श्वेता आज के समय में जाना पहचाना नाम है। फिल्मों में कम उम्र की लड़की नजर आने वाली श्वेता असल जिंदगी में शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2018 में अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता से शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।
2 of 5
shweta tripathi
शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। श्वेता और चैन्य की लव स्टोरी शादी के बंधन में बंधने के पांच साल पहले एक फ्लाइट में शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए खुद श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम किसी काम से मुंबई से दिल्ली गए थे। जाते समय हमने कोई बात नहीं की लेकिन लौटते समय फ्लाइट में हम एक- दूसरे के पास बैठे थे। फ्लाइट सुबह पांच बजे की थी। हमारा प्लान सोने का था, लेकिन हमने बातें करना शुरू कर दी थी।
3 of 5
shweta tripathi marriage
चैतन्य ने श्वेता को प्रपोज भी बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया था। श्वेता ने बताया कि उसने 'कुक्कू क्लब' नाम की एक जगह पर मुझे प्रपोज किया था। यह मुंबई का एक परफॉर्मिंग प्लेस है। वह स्टेज पर मुझे प्रपोज करना चाहता था, क्योंकि हम इसी तरह एक प्ले के सिलसिले में मिले थे। उसने मुझे बताया कि उसका कोई नया प्ले है। जब मैं वहां गई तो उसने मुझे प्रपोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta tripathi
बता दें, कि श्वेता ने 29 जून 2018 को गोवा में चैतन्य के साथ सात फेरे लिए थे। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी जो जिसमें श्वेता किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी श्वेता करीब एक दशक पहले थिएटर के लिए मुंबई आई थीं। फिल्मों से पहले उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स और ऐड में भी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
shweta tripathi
श्वेता ने बॉलीवुड में साल 2015 में आई फिल्म मसान से पहचान बनाई थी। इसके बाद वो लगातार कई और फिल्मों में भी नजर आईं। इन दिनों श्वेता वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में नजर आ रही हैं। श्वेता को मिर्जापुर वेब सीरीज के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा श्वेता ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी हाथ आजमाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।