{"_id":"6677a5d2b3b99f8ae90a5118","slug":"ram-gopal-varma-reveals-he-wanted-to-cast-shah-rukh-khan-in-his-film-company-deets-inside-2024-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: शाहरुख खान के साथ इस गैंगस्टर फिल्म में काम करना चाहते थे राम गोपाल वर्मा, निर्देशक का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Gopal Varma: शाहरुख खान के साथ इस गैंगस्टर फिल्म में काम करना चाहते थे राम गोपाल वर्मा, निर्देशक का खुलासा
निर्देशक राम गोपाल वर्मा फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी कही बातों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। निर्देशक ने कहा है कि 2002 की गैंगस्टर फिल्म कंपनी के लिए उनकी पहली पसंद अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय नहीं थे।
उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में वह शाहरुख खान को चाहते थे। वहीं, अभिषेक बच्चन को छोटा राजन पर आधारित किरदार में देखना चाहते थे। इसके अलावा निर्देशक ने कमल हासन को एक भूमिका में कास्ट करने पर भी विचार किया था, जिसे अंततः मोहनलाल ने निभाया था।
3 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में निर्देशक ने फिल्म कंपनी पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के खास सीन और इस फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया पर भी अपने विचार साझा किए। वीडियो में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि फिल्म में मलिक की भूमिका के लिए उनका शुरुआती विचार शाहरुख को कास्ट करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "एक समय मैं शाहरुख को चाहता था। मैं उनसे मिला, वह उत्साहित थे। मैं दाऊद के लिए शाहरुख को चाहता था, लेकिन मुझे लगा कि वह अति सक्रिय हैं। उनमें बहुत ऊर्जा है और लोगों को यही पसंद है। मैंने उन्हें कुछ ऐसा बनानाे की सोच रहा था जो ज्यादा चलते फिरते नजर नहीं आए और ज्यादातर शांत रहे। मुझे लगा कि यह स्क्रीन पर बहुत अजीब लगेगा। उनका शारीरिक हाव भाव किरदार के हिसाब से फिट नहीं बैठ पा रहा थे।
विज्ञापन
5 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "एक अभिनेता होता है और एक परफॉर्मर। शाहरुख एक परफॉर्मर हैं। वह अति सक्रिय हैं, यही बात है, जिससे दर्शकों उनसे प्यार कराते हैं। इसके बाद मैंने अजय देवगन के नाम पर विचार किया, क्योंकि उनके शारीरिक हाव भाव प्राकृतिक रूप से ऐसे ही थे। मुझे लगा कि इस भूमिका के लिए वही सबसे अधिक उपयुक्त हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि कमल हासन के साथ ही उन्हें वैसा ही महसूस हुआ जैसा शाहरुख के साथ हुआ था, इसलिए उन्होंने बाद में मोहनलाल से संपर्क किया।"
Ahmed Khan: टाइगर के अभिनय का बचाव करते दिखे अहमद खान, बोले- वह सुपरस्टारडम से महज एक फिल्म हैं दूर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।