फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस डायरेक्टर ने बीच सड़क टॉपलेस होने वाली एक्ट्रेस की तुलना रानी लक्ष्मीबाई से कर डाली

Fri, 13 Apr 2018 07:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Supports Telugu Actress Sri Reddy For Topless Protest Against Casting Couch
Ram Gopal Varma

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए बीच सड़क टॉपलेस बैठने पर तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी विवादों में घिर गई हैं। इंडस्ट्री में किसी ने भी उनके साथ काम ना करने का फैसला किया है। मगर दिग्गज फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की है।

Ram Gopal Varma Supports Telugu Actress Sri Reddy For Topless Protest Against Casting Couch
ram gopal varma

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, 'इतना साहसी फैसला लेने के लिए मैं आपकी इज्जत करता हूं और इस सेंसेशनल और ब्लॉकबस्टर जीत के लिए आपको सलाम करता हूं।'


Ram Gopal Varma Supports Telugu Actress Sri Reddy For Topless Protest Against Casting Couch
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala

रानी लक्ष्मीबाई से तुलना करते हुए उन्होंने लिखा,  'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में तलवार को अपना हथियार बनाया। श्री रेड्डी ने अपने शरीर को फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों के वर्चस्व के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Supports Telugu Actress Sri Reddy For Topless Protest Against Casting Couch
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala

राम गोपाल वर्मा ने श्री रेड्डी के समर्थन में बैक टू बैक चार-पांच ट्वीट्स ट्वीट्स किए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा,  'वाकडा अप्पा राव की खौफनाक असलियत जानकार मैं सदमे में हूं और हर सभ्य इंसान की संवेदना इस शख्स के यौन पीड़ितों के साथ होना चाहिए। मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वह उसके अत्याचारों को संज्ञान में ले।'


विज्ञापन
Ram Gopal Varma Supports Telugu Actress Sri Reddy For Topless Protest Against Casting Couch
sri reddy Mallidi

बता दें कि क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध जताने के लिए तेलुगु अभिनेत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने इस मामले में तेलंगाना सरकार के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (आईएंडबी) मंत्रालय को नोटिस भेज विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। तेलुगू फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए हैदराबाद में मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के आगे अभिनेत्री श्रीरेड्डी मल्लिडी टॉपलेस हो गईं थ्ाीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed