फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम गोपाल वर्मा के एक क्रू मेंबर को कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबरें, निर्देशक ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

Sun, 05 Jul 2020 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma to denied reports of crew member testing positive for COVID 19
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अलग अलग अन्य वजहों से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म का एक क्रू मेंबर कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद अब राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है। 

Ram Gopal Varma to denied reports of crew member testing positive for COVID 19
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उनके टीम मेंबर को कोरोना वायरस होने की खबर अफवाह है। वर्मा लिखते हैं कि 'ऐसी खबरें हैं कि हमने शूटिंग इसलिए रोक दी क्योंकि हमारी टीम में से एक सदस्य कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। ये गलत है। शूट पर जाने से पहले हमने सभी का टेस्ट किया और सभी निगेटिव आए। हम सभी नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।'

Ram Gopal Varma to denied reports of crew member testing positive for COVID 19
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म 'पावर स्टार' है। फिल्म के एलान के साथ ही ऐसी चर्चाएं चल पड़ीं कि ये पवन कल्याण की जिंदगी से प्रेरित है। बाद में फिल्ममेकर ने ट्वीट कर कहा कि 'खबर चल रही है कि 'पावर स्टार' फिल्म पवन कल्याण की कहानी है। यह पूरी तरह गलत है और गैर जिम्मेदाराना है। 'पावर स्टार' एक काल्पनिक कहानी है। जिसमें एक टॉप का अभिनेता अपनी पार्टी बनाता है और चुनाव हार जाता है। इससे अगर कुछ भी मिलता है तो महज संयोग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma to denied reports of crew member testing positive for COVID 19
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला 2018 में हुए मर्डर केस पर आधारित फिल्म बनाने को लेकर दर्ज किया गया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके पिता ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने निर्देश दिए।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma to denied reports of crew member testing positive for COVID 19
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक इस मामले में राम गोपाल वर्मा के अलावा प्रस्तावित फिल्म के निर्माता का भी नाम है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने की कथित रूप से घोषणा की है। जिसके बाद पिछले महीने व्यक्ति ने अदालत का रूख किया था।

अमिताभ के बंगले में ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने लिए थे सात फेरे, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए बिग बी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed