{"_id":"5f0169721a12532410173690","slug":"amitabh-bachchan-shares-story-of-his-bungalow-prateeksha-where-abhishek-and-aishwarya-tied-the-knot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के इस बंगले में अभिषेक और ऐश्वर्या ने लिए थे सात फेरे, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए बिग बी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के इस बंगले में अभिषेक और ऐश्वर्या ने लिए थे सात फेरे, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तो सक्रिय रहते ही हैं साथ ही वो अपने ब्लॉग पर भी लगातार लिखते रहते हैं। अपनी दिनचर्या हो या कोई खास मौका अमिताभ अपने अनुभव प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। बीते दिनों मुंबई में भारी बारिश हुई जिसके चलते उनके बंगले 'प्रतीक्षा' में लगा हुआ गुलमोहर का पेड़ उखड़कर गिर गया। अमिताभ के घर में लगा ये गुलमोहर का पेड़ करीब 44 साल पुराना था। अमिताभ ने इससे जुड़ी अपनी कई यादें साझा की हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ लिखते हैं कि 'साल 1976, हम पहली बार इस घर में आए जिसे इस पीढ़ी ने कभी खरीदा और बनाया था और अपना खुद का नाम दिया था। लॉन के बीच में यहां महज कुछ इंच ऊंचा एक पौधा लगाया। इस घर में उन्हें पौधा लगाने की प्रेरणा मिली, जहां वो चाहते थे।'
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने घर का नाम 'प्रतीक्षा' रखने की वजह भी बताई। वो लिखते हैं कि 'हमने बाबू जी और मां को अपने साथ रहने के लिए कहा। बाबू जी ने घर को देखा और इसका नाम दिया प्रतीक्षा। यह उनकी एक रचना की पंक्ति से आया है, ''स्वागत सबके लिए यहां पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा''।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश की वजह से गुलमोहर का पेड़ गिर गया
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलमोहर के पेड़ के पास ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने सात फेरे लिए थे। यही नहीं बच्चन परिवार के घर हर साल होलिका दहन, दिवाली सहित अन्य त्योहारों की रस्में इसी पेड़ के आस- पास की जाती रही हैं। अमिताभ लिखते हैं कि 'बच्चे इसके चारों ओर बड़े हुए। जन्मदिन और दूसरे फेस्टिवल पर गुलमोहर के पेड़ को सुंदर तरीके से सजाया गया।'
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने आगे लिखा कि 'बच्चों ने इससे कुछ ही फीट की दूरी पर शादी की और यह उनके ऊपर अभिभावक की तरह था। जब मां बाबूजी का निधन हुआ तब इसकी शाखाएं दुख से झुक गई थीं। उनकी प्रार्थना सभा, 13वें दिन शोक की छाया थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।