अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा हो रही है। राम गोपाल वर्मा की चर्चित फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' 26 जनवरी को ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में अमेरिका की पोर्न स्टार मिया मल्कोवा हैं।
'God, Sex And Truth' देखने से पहले राम गोपाल वर्मा की मानें यह सलाह, वरना हो सकती है गड़बड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को ऑनलाइन ही रिलीज किया गया है, राम गोपाल वर्मा इसका प्रमोशन सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रामू ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
राम गोपाल वर्मा दर्शकों से फिल्म देखने को तो कह ही रहे हैं लेकिन अब उन्होंने फिल्म देखने के साथ एक और सलाह दे डाली है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ को हेडफोन और अच्छी क्वालिटी के स्पीकर के साथ देखें क्योंकि फिल्म के म्यूजिक में उतनी ही ताकत है जितनी मिया मल्कोवा की खूबसूरती में'।
Watch #GodSexTruth with head phones or good speakers because it’s @mmkeeravani ‘s music which is its strength as much as @MiaMalkova ‘s Beauty
इससे पहले, एक सोशल एक्टिविस्ट की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 के तहत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री प्रसारित करने के तहत केस दर्ज हुआ है। वर्मा ने यह फिल्म अमेरिकन पोर्न स्टार मिया मालकोवा को लेकर बनाई है।
एक पुलिस अफसर ने बताया कि शिकायत में बताया गया था कि वर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर अश्लील है। इसी बीच महिलाओं के ग्रुप ने फिल्म पर बैन लगाने और वर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन किया।