टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को हुआ था। राम कपूर ने टीवी सूरियल्स के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें उनके हर एक किरदार के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। राम ने 'कसम से' धारावाहिक में जयवालिया का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। राम कपूर के सात इस धारावहिक में प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थीं।
बढ़े हुए वजन के बाद भी टेलीविजन पर राज किया है राम कपूर ने, अब फिल्में और वेब सीरीज से भी जीत रहे हैं दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम कपूर का शुरुआत से ही वजह काफी बढ़ा हुआ था। लेकिन अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद राम कपूर को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिला। राम कपूर सोनी टेलीविजन के धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस धारावाहिक में राम कपूर के साथ अभिनेत्री साक्षी तंवर भी थीं। दोनों की जोड़ी को इसमें खूब पसंद किया गया था। इस धारावहिक में राम कपूर ने 40 साल की उम्र में इंटिमेट सीन किया था। ये सीन भी काफी चर्चा में रहा था।
महज 17 मिनट के इस सीन ने बेहद सुर्खियां बटोरी थीं। हालामकि राम कपूर ने अब अपनी फिटनेस पर भी जमकर काम किया है। राम कपूर ने साल 2017 में जिम में पसीना हाते हुए खूब तस्वीरें साझा की थीं। उनके ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेसन से उनके फैंस भी काफी इम्प्रैस हो गए थे। हालांकि राम ने इसके लिए मेहनत भी खूब की थी। उन्होंने 6 महीने से एक साल के समय में 25-30 किलो वजन कम करने का लक्ष्य बनाया था। जो उन्होंने समय रहते पूरा भी किया।
बात करें राम के निजी जीवन के बारे में तो राम के करियक की शुरुआत 1989 में आए धारावहिक 'हिना' से की थी। इसके बाद राम कपूर कई धारावाहिकों में नजर आए। 14 फरवरी 2003 में राम कपूर में गौतमी गाडगिल से शादी कर ली थी। दोनों एक दूसरे से सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। यहीं दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। राम और गौतमी के दो बच्चे अक्स कपूर और सिया कपूर भी हैं।
बात करें राम कपूर के करियर की तो उन्होंनें टेलीविजन पर कई धारावाहिकों में काम किया है। जिनमें कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं, कर ले तू भी मोहब्बत, दिल की बातें दिल ही जाने, घर एक मंदिर, कभी आए ना जुदाई प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों जैसे, हमशकल्स, लवयात्री, कुछ कुछ लोचा है, मेरे डैड की मारुति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो वहीं अब राम कपूर 'अभय' और 'अभय 2' जैसी वेब सीरीज से भी अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा मिलने पर बीजेपी नेता ने उठाए सवाल, कहा- 'कंगना को अब तक आश्वासन भी नहीं मिला क्यों?'