फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा भट्ट के साथ रिश्ता जोड़ने पर भड़के रणवीर शौरी, कहा- 'मुझे बदनाम करने के लिए..'

Sun, 30 Aug 2020 07:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Shorey got angry after a fake news explain his relationship with Pooja Bhatt
रणवीर शौरी ,पूजा भट्ट - फोटो : Facebook: @PoojaBhattOfficial/ @ranvirshorey

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने उनका रिश्ता अभिनेत्री पूजा भट्ट के साथ जोड़ने पर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपना यह गुस्सा एक फर्जी रिपोर्ट को देखने के बाद जाहिर किया। पूजा भट्ट के साथ उनका रिश्ता जोड़ने की खबर को रणवीर शौरी ने 'दुर्भावनापूर्ण और गलत पीआर अभियान' बताया है। जिसकी अब चर्चा हो रही है। 

Ranveer Shorey got angry after a fake news explain his relationship with Pooja Bhatt
रणवीर शौरी - फोटो : Facebook: @ranvirshorey

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक रिपोर्ट को साझा किया है, जिसमें पूजा भट्ट की लव स्टोरी के नाम पर उनका रिश्ता रणवीर शौरी और बाद में मनीष मखीजा के साथ बताया गया है। यूजर ने इस लेख को साझा करते हुए रणवीर शौर को टैग किया। इस लेख को पढ़ने के बाद रणवीर शौर ने ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। 

Ranveer Shorey got angry after a fake news explain his relationship with Pooja Bhatt
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट - फोटो : file photo

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस तरह के लेख निरंतर बदनामी और दुर्भावनापूर्ण पीआर अभियान का नतीजा है, जो मुझे बदनाम करने के लिए फिल्मी मोगल्स सालों से चला रखा है। मीडिया में से कोई भी सच में पुराने पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड की जांच करने की कोशिश नहीं करेगा, जो यह बताता हो कि यह मैं था जिसे परेशान किया जा रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Shorey got angry after a fake news explain his relationship with Pooja Bhatt
रणवीर शौरी - फोटो : Facebook: @ranvirshorey

इसके अलावा रणवीर शौरी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूजा भट्ट के पति मनीष मखीजा के बारे में भी बताया है। रणवीर शौरी ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'एक घटना के बाद तक, तस्वीरों में दिख रहा यह लड़का मेरा सबसे अच्छा दोस्त था और फिर उसने पूजा से शादी कर ली। सभी तरह के रिश्तों में हेरफेर किया जाता है और मनोवैज्ञानिक युद्ध का इस्तेमाल किया जाता है। 

 
विज्ञापन
Ranveer Shorey got angry after a fake news explain his relationship with Pooja Bhatt
पूजा भट्ट - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर रणवीर शौरी के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने साल 2003 में शादी एक-दूसरे से शादी की थी और साल 2014 में इन दोनों का तलाक हो गया था। वहीं रणवीर शौरी का भी अभी हाल ही में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से तलाक हुआ है। इन दोनों साल 2010 में शादी की थी।

पढ़ें: कंगना रनौत की मां को सताई बेटी की शादी की चिंता, भावुक होकर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed