फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Kapoor: लुक्स नहीं अभिनय के बल पर राम कपूर ने बनाई अपनी पहचान, ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई रह गया था हैरान

Thu, 01 Sep 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Ram Kapoor Birthday know interesting facts about actor and transformation that shocked everyone
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने लुक्स नहीं अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। 1 सितंबर 1973 को दिल्ली में जन्मे राज कपूर 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं', जैसे सीरियल्स की बदौलत आज घर-घर में पहचाने जाते हैं। आज अभिनेते के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Ram Kapoor Birthday know interesting facts about actor and transformation that shocked everyone
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

1997 में छोटे पर्दे पर किया डेब्यू
राम कपूर अब तक कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। लेकिन पहली बार उनका एक्टिंग से सामना अपने कॉलेज के दिनों में हुआ था। जब एक चुनौती और कैप्टन के आदेश के बाद उन्होंने एक प्ले में हिस्सा लिया और लीड रोल निभाया। इसके बाद उन्हें एक्टिंग के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ। 1997 में उन्होंने 'न्याय' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह 'घर एक मंदिर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जाने' सहित कई शोज का हिस्सा बने।

Ram Kapoor Birthday know interesting facts about actor and transformation that shocked everyone
राम कपूर-गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
को-स्टार पर हार बैठे थे दिल
राम कपूर 'घर एक मंदिर' के दौरान गौतमी से मिले थे। शो में दोनों लीड रोल में थे और उसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद राम ने गौतमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद 2003 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के एक बेटी और बेटा हैं। राम कपूर ने एक बार बताया था कि वह शुरुआती दिनों में बहुत स्मोकिंग करते थे। लेकिन अपनी बेटी के मना करने पर उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor Birthday know interesting facts about actor and transformation that shocked everyone
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रांसफॉर्मेशन से सबको दिया था चौंका
राम कपूर का वजन 130 किलो हुआ करता था, लेकिन अचानक उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। लवयात्री फिल्म में नजर आने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और 30 किलो वजन कम करने में सफल रहे। वह खुद को फिट करने के लिए वर्कआउट के साथ ही 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते थे। सुबह उठकर वह एक घंटे तक वेटलिफ्टिंग करते थे और फिर रात में भी कार्डियो करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed