{"_id":"5d6e31268ebc3e93b532ab9b","slug":"ram-kapoor-told-reality-about-tv-and-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता ने ग्लैमर इंडस्ट्री की बताई सच्चाई , बोले- 'यहां लोग जिंदगी भर ऑडिशन देते रह जाते हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेता ने ग्लैमर इंडस्ट्री की बताई सच्चाई , बोले- 'यहां लोग जिंदगी भर ऑडिशन देते रह जाते हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ram kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में करीब 2 दशक से काम कर रहे अभिनेता राम कपूर पिछले दिनों अपने बदले लुक की वजह से चर्चा में रहे। 46 साल के राम कपूर टीवी के महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। इतने समय तक काम करने के बाद राम कपूर ने ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे की सच्चाई बताई है।
2 of 5
Ram kapoor
- फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राम कपूर ने अपने करियर के बारे में कहा कि 'मैं ना तो सलमान खान हूं और ना ही शाहरुख खान लेकिन आज मैं जहां कहीं भी हूं लोग मुझे जानते हैं। मेरी अपनी फैन फॉलोइंग है। चाहे मैं टीवी करूं, वेबसीरीज करूं या फिर फिल्में, मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरी पॉपुलरिटी एक जैसी है।'
3 of 5
ram kapoor
- फोटो : social media
राम कपूर बताते हैं कि 'पिछले 20 साल से मैं लगातार काम कर रहा हूं। अब मैं वैसी कहानियां चुन सकता हूं जो मैं करना चाहता हूं। वहीं आज के वक्त में नए कलाकारों को काम मिलना काफी मुश्किल भरा है। यही नहीं 90 फीसदी लोगों के पास तो काम भी नहीं है। वो अपनी पूरी जिंदगी ऑडिशन देने में लगा देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ram Kapoor
- फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले राम कपूर की कुछ तस्वीरें आईं जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। राम कपूर अपनी फिटनेस पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साल 2017 में जिम में पसीना बहाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। वजन घटाना राम कपूर के लिए आसान नहीं था। राम कपूर ने कहा था कि 'मैं पहले 130 किलो का था। मैं चाहता था कि 25-30 किलो वजन कम हो जाए। मैंने फैसला किया कि अगर मैं अपना वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं, तो मुझे काम से समय निकालना होगा। इसके लिए पर्याप्त समय होना चाहिए करीब 6 महीने से लेकर एक साल तक।'
विज्ञापन
5 of 5
ram kapoor, sakshi tanwar
- फोटो : social media
राम कपूर ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि 'सुबह जितनी जल्दी हो सके मैं उठ जाता हूं और खाली पेट एक घंटा वेट लिफ्टिंग करता हूं। फिर रात को सोने से ठीक पहले मैं कार्डियो करता हूं। मैं 8 घंटे के दौरान बहुत सीमित खाना खाता हूं। बाकी के 16 घंटे मैं कुछ भी नहीं खाता। मैंने डेयरी, तेल, ज्यादातर कार्ब्स और चीनी को त्याग दिया है। जैसे ही मैंने तय किया, मैंने सामान्य खाना छोड़ दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।