{"_id":"5c4d5b00bdec224e364f95ae","slug":"ram-lakhan-30-years-of-release-know-about-the-unknown-facts-of-subhash-ghai-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम-लखन के सेट पर इस वजह से भिड़ गए थे अनिल कपूर-गुलशन ग्रोवर, 30 साल पहले बनी थी ब्लॉकबस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राम-लखन के सेट पर इस वजह से भिड़ गए थे अनिल कपूर-गुलशन ग्रोवर, 30 साल पहले बनी थी ब्लॉकबस्टर
Sun, 27 Jan 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
ram lakhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष घई ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं । इनमें से एक थी 'राम लखन'। फिल्म में राम बने थे जैकी श्रॉफ और लखन थे अनिल कपूर । राम-लखन की मां का रोल राखी ने निभाया था । फिल्म में दो लीड एक्ट्रेस भी थीं माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडि़या। 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।
ram lakhan
फिल्म ने बंपर कमाई कमाई की थी और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। आज 'राम लखन' को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म की कहानी बेहतरीन थी । इसमें 90 के दशक के दो सुपरस्टार जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को कास्ट कर सुभाष घई ने हिट का पहला फॉर्मूला अपना लिया था ।
Today marks #30YearsOfRamLakhan and dancing on this song brings back so many beautiful memories. It was fabulous working with the team of #RamLakhan 🙏🏼😇💖@AnilKapoor @SubhashGhai1 @bindasbhidu @SirPareshRawal @AnupamPKher pic.twitter.com/Cd6E9vEzEY
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) January 27, 2019
ram lakhan
फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे जिन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था । फिल्म का गाना 'माई नेम इज लखन' सुपरहिट हुआ था । आज भी शादी के फंक्शन में ये गाना जरूर प्ले होता है और सभी अनिल कपूर का वो सुपरहिट स्टेप एक साथ करते नजर आते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram lakhan
खबरों की मानें तो सुभाष घई 'राम लखन' से पहले अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'देवा' बना रहे थे । इस फिल्म में सुभाष घई ने अमिताभ बच्चन को कास्ट किया था । अमिताभ बच्चन फिल्म को अच्छे से नहीं कर रहे थे । इस बात से सुभाष घई नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म बंद कर दी । इसके बाद उन्होंने 'राम लखन' बनाई जो सुपरहिट रही ।
विज्ञापन
ram lakhan
सुभाष घई फिल्म में राम के रोल के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को कास्ट करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पाई । फिल्म में सुभाष घई के असिस्टेंट डायरेक्टर रोनित रॉय थे । ये माधुरी दीक्षित की हिट फिल्मों में से एक थी । माधुरी दीक्षित के शुरुआती करियर में कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं ।