देशभर में आज राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शोभायात्रा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में लोग घरों में बैठकर ही भगवान राम की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्मी सितारे भी राम के रंग में डूबे नजर आए और वर्चुअली सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।
Ram Navami 2021: बिग बी समेत इन फिल्मी सितारों ने भी धूमधाम से मनाया त्योहार, लगाए 'जय श्री राम' के जयकारे
अमिताभ बच्चन ने राम नवमी के शुभ अवसर पर वीडियो ट्वीट करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई के साथ-साथ बिग बी ने एकश्लोकी का एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम! एकश्लोकी रामायण (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने)।’
T 3882 - जय श्री राम !! 🙏🙏🙏🌹 *एकश्लोकी रामायण* (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने (cont) https://t.co/UlGUQtzsxI
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2021
वहीं खिलाड़ी कुमार ने भी ट्वीट करते हुए फैंस को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- 'टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोतस्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।'
टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं l जय सिया राम 🙏
On this auspicious day, Team #RamSetu wishes you all Happy #RamNavami. Jai Siya Ram 🙏
अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने ट्विटर पर अपने फैंस को राम नवमी के शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सभी से सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही सभी के कष्टों का अंत करें।'
Praying for everyone's well-being today and urging all of you to take as many precautions as possible. May Lord Ram bless us all and end our sufferings soon. 🙏🏻#HappyRamNavami #StayHome #StaySafe
'पंगा गर्ल' कंगना रणौत भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने सदगुरु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आज राम लल्ला की जयंती है, एक ऐसा व्यक्ति जो हर भारतीय के दिल में बसता है, तपस्वी राजा जो अपने कर्म के कारण इस दुनिया पर हमेशा राज करता है। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
Today is Ram Lalla’s birth anniversary, a man who lives in every Indian’s heart, Tapasavi Raja who because of his karma will live on beyond this world. राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ #RamNavami https://t.co/PPZ9krvqL7
