{"_id":"635fd383072b7f07be337613","slug":"ram-setu-box-office-collection-day-7-akshay-kumar-jacquelin-fernandez-nushrat-bharucha-abhishek-sharma-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Setu Box Office Collection: लगातार जारी है अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का संघर्ष, सोमवार को हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Setu Box Office Collection: लगातार जारी है अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का संघर्ष, सोमवार को हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम सेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को लेकर दर्शकों में काफी बज था। कुछ समय पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर को फैंस का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिला था। बता दें कि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप होती जा रही हैं। इस साल बड़े पर्दे पर खिलाड़ी कुमार की ये चौथी फिल्म है जो फ्लॉप की तरफ आगे बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की है।
2 of 4
राम सेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि राम सेतु धमाकेदार ओपनिंग के साथ मोटी कमाई करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, पहले दिन इस फिल्म ने महज 15.25 करोड़ यानि औसत से भी कम कमाई की थी। इस फिल्म को भी त्योहारों की छुट्टियों का भी कोई फायदा नहीं मिला। ऐसे में हालात ये हैं कि राम सेतु का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता ही जा रहा है।
वीकएंड पर राम सेतु के कलेक्शन में हल्का सा उछाल देखा गया था, लेकिन वह इस फिल्म को सफल बनाने के लिए नाकाफी है। बीते शनिवार को इस फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को राम सेतु ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने आज 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। राम सेतु का कुल कारोबार 58.60 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम सेतु' एक एंडवेंचर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में हैं। वह राम-सेतु से जुड़े फैक्ट्स की तलाश कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह न सिर्फ राम सेतु का सच पता लगाते हैं, बल्कि उनके किरदार के अंदर भी भगवान राम के प्रति गहरी आस्था जग जाती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा नुसरस भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।