अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राम सेतु' ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दिवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म त्योहार की छुट्टी का फायदा उठाने में नाकाम साबित हुई है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद से ही दिग्गज कयास लगा रहे थे कि फिल्म औसत से कम ओपनिंग लेगी। अब एक्सपर्ट्स का यह अनुमान अब सच साबित हो गया है। 'राम सेतु' के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।
Ram Setu Box Office Collection: पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी अक्षय कुमार की 'राम सेतु', औसत से कम रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को छुट्टी का फायदा नहीं मिल सका है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन धीमी शुरुआत की है। मंगलवार को फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। फेस्टिव सीजन के साथ अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की उपस्थिति के बावजूद फिल्म का यह कलेक्शन संतोषजनक नहीं है। बता दें कि इस फिल्म को कुल 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।
Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला केस में आया नया मोड़, शक के घेरे में मुंहबोली बहन अफसाना खान!
वहीं, लोगों के रिएक्शन भी मिले जुले ही हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इंडस्ट्री के एक और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड से है। राम सेतु में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज , नुसरत भरूचा , सत्य देव, शुभम और नासिर आदि ने भी काम किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं।
Video: दिवाली पार्टी में किरण खेर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, कहा- अनारकली बनकर आए हो...
इससे पहले अभिषेक ने साल 2020 की फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' का निर्देशन किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांज और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं, अक्षय कुमार की बात करें तो यह साल बॉलीवुड के खिलाड़ी के लिए अच्छा नहीं रहा है। बड़े पर्दे पर इससे पहले उनकी तीन फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन फ्लॉप रही हैं।
Photos Of The Day: साड़ी पहन शमा ने बांधा समां और आमना ने चलाया हुस्न का जादू, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट