फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu Collection Day 2: ‘राम सेतु’ के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट, तमिल, तेलुगू में भी नहीं चला जादू

Wed, 26 Oct 2022 11:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ram Setu Box Office Collection Day Two Akshay Kumar Jacqueline Fernandez film Wednesday Earnings
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'राम सेतु' का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन औसत से कम कमाई के बाद अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...


Kamal Kishor Mishra: फिल्म निर्माता कमल किशोर पर पत्नी को कार से टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ram Setu Box Office Collection Day Two Akshay Kumar Jacqueline Fernandez film Wednesday Earnings
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के बड़े बजट को देखते हुए इस कलेक्शन को अच्छा नहीं माना जा सकता है। मंगलवार को हिंदी भाषा में फिल्म ने कुल 15.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, साउथ में भी यह फिल्म कामयाब होती नहीं दिख रही है। तेलुगू और तमिल भाषा में भी पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तेलुगू में चार लाख और तमिल में महज एक लाख का कलेक्शन किया था। 
Thank God Day 2 Collection: अजय देवगन का करिश्मा भी ‘थैंक गॉड’ को संभालने में नाकाम, दूसरे दिन 25 फीसदी गिरावट

Ram Setu Box Office Collection Day Two Akshay Kumar Jacqueline Fernandez film Wednesday Earnings
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को टिकट खिड़की पर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 10.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 25.85 करोड़ हो गया है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म का दो दिन में इतना कम कलेक्शन वाकई चौंकाने वाला है। 
Esmayeel Shroff: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, इन फिल्मों से मिली थी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Setu Box Office Collection Day Two Akshay Kumar Jacqueline Fernandez film Wednesday Earnings
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय के अलावा राम सेतु में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, सत्य देव, शुभम और नासिर आदि ने भी काम किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। इससे पहले अभिषेक ने साल 2020 की फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' का निर्देशन किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांज और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। 
James Gunn: जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को कहा अलविदा, पीटर सफ्रान के साथ थामा प्रतिस्पर्धी कंपनी डीसी का हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed