फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhartiputra Nandini: रामायण की ‘सीता’ का अयोध्या से फिर जुड़ा नाता, जानिए ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की क्या है कहानी

Tue, 22 Aug 2023 12:56 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Aug 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan fame Dipika Chikhlia Returns to TV with Dhartiputra Nandini she will also produce it
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की 33 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' से हो रही है। सोमवार की शाम मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका चिखलिया ने बताया कि यह धारावाहिक रामायण के किरदार से प्रेरित है, जिसे आज के परिवेश में पेश किया गया है। दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक में न सिर्फ अभिनय कर रही है, बल्कि इस धारावाहिक का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया है।

Ramanand Sagar Ramayan fame Dipika Chikhlia Returns to TV with Dhartiputra Nandini she will also produce it
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' एक पारिवारिक कहानी है। दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'मेरी पहचान रामायण की सीता के रूप में है। इसलिए मेरे धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' की कहानी की शुरुआत भी अयोध्या से होती है। इस सीरियल की शूटिंग की शुरुआत भी अयोध्या से हुई थी। जिस तरह से रामायण में कैकई, मंथरा और रावण जैसे किरदार थे, वैसे ही किरदार इस धारावाहिक में भी आज के परिवेश में देखने को मिलेंगे। यह धारावाहिक हमारे देश की मिट्टी से जुड़ा है। इसमें पारिवारिक मूल्य, हमारे संस्कार देखने को मिलेंगे। साथ ही इस धारावाहिक में दहेज जैसे मुद्दे पर सवाल उठाया गया है।'

Ramanand Sagar Ramayan fame Dipika Chikhlia Returns to TV with Dhartiputra Nandini she will also produce it
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी के जरिए दीपिका चिखलिया ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। वह कहती हैं, 'यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत महत्व रखता है। यह न केवल एक निर्माता के रूप में मेरी शुरुआत है, बल्कि इस शो से छोटे पर्दे पर मेरी वापसी भी हो रही है। इस धारावाहिक में मैं एक आधुनिक सोच रखने वाली महिला सुमित्रा की भूमिका निभाती हूं, जो घर और व्यवसाय दोनों को शिष्टता के साथ संभालती है।'
Gadar Exclusive: अमीषा पटेल नहीं थीं अनिल शर्मा की पहली पसंद, ‘गदर’ के निर्माता ने किए और भी दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan fame Dipika Chikhlia Returns to TV with Dhartiputra Nandini she will also produce it
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस धारावाहिक की कहानी मुख्य रूप से तीन पात्रों सुमित्रा देवी, नंदिनी और आकाश के इर्द-गिर्द घूमती हैं। धारावाहिक में नंदिनी की भूमिका निभा रहीं शगुन सिंह ने कहा, 'यह शो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्व रखता है। नंदिनी का ऐसा किरदार है ,जो अन्याय के खिलाफ लड़ती है और धरती मैया के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा है।' आकाश की भूमिका निभा रहे अमन जयसवाल कहते हैं, 'आकाश का किरदार ऐसा है, जो विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। वह अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।'
Amir Khan: दोनों एक्स वाइफ के साथ बुक लॉन्च में दिखे आमिर खान, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'ये कैसी सौतन है'

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan fame Dipika Chikhlia Returns to TV with Dhartiputra Nandini she will also produce it
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रामायण' के बाद दीपिका चिखलिया आखिरी बार संजय खान के धारावाहिक 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में नजर आई थी। इस धारावाहिक का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 फरवरी 1990 से शुरू हुआ था। अब 33 साल बाद धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' से वापसी कर रही हैं।
Mega 157: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता की अगली फिल्म 'मेगा 157' की हुई घोषणा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed