रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और सीता बनीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को फैंस रियल लाइफ में भगवान का दर्जा देते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। आज भी दोनों सितारे जहां नजर आ जाएं, फैंस इन्हें खूब सम्मान और प्यार देते हैं। इनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। राम-सीता की इस जोड़ी को दर्शक एक बार फिर पर्दे पर देख सकेंगे। जी हां, जल्द ही दोनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के मंच पर नजर आने वाले हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: पर्दे पर फिर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी, 'झलक दिखला जा' में होगा रावण वध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी जल्द ही रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पर नजर आएगी। हाल ही में शो के नए प्रोमो में यह जानकारी सामने आई है। बता दें कि यह प्रोमो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। साझा किए गए प्रोमो में दीपिका कहती नजर आ रही हैं, 'मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा।' इसके बाद अरुण गोविल रावण वध करते नजर आ रहे हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: पर्दे पर फिर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी, 'झलक दिखला जा' में होगा रावण वध
प्रोमो में दोनों का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है। दीपिका जहां ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं अरुण गोविल कुर्ता पाजामा में शानदार लग रहे हैं। दोनों को साथ देखकर, रामायण याद रही है। चैनल ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली स्पेशल एपिसोड को आप नहीं कर सकते मिस, क्योंकि राम और सीता की जोड़ी आएगी इस मंच पर प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद देने।'
बता दें कि दिवाली के शुभ अवसर पर दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के गेस्ट बनकर आ रहे हैं। झलक दिखला जा पर अरुण गोविल को रावण का वध करते भी देखा जाएगा। प्रोमो में रामायण के दोनों कलाकार सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते नजर आएंगे। अरुण गोविल और दीपिका के झलक के मंच पर आने की खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं। प्रोमो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'वेलकम बैक।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह एपिसोड शानदार होने वाला है।'
Ram Setu: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के इन डायलॉग्स पर चली कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट