'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद से सुनील सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं। इस बीच वो अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इस बार सुनील ने अपने फैंस की एक खास ख्वाहिश पूरी की है और नए लुक में दिखे हैं।
'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का कूल लुक आया सामने, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील ने अपनी दो तस्वीरें साझा की है। जिनमें वो नया हेयरकट, बढ़ी हुई दाढ़ी और काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। सुनील का ये कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि ''अब 'भगवान' भी चश्मा लगाने लगे हैं।'
सुनील लहरी ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, 'आप में से बहुत से लोग मुझे छोटे बाल, दाढ़ी और चश्मे में देखना चाहते थे, तो ये लीजिए।' ट्विटर पर सुनील की तस्वीर छाई हुई है।
Some of you wanted me to be with short hair and beard and goggles so I am here pic.twitter.com/qpvCQ8CKN7
'रामायण' का प्रसारण स्टार प्लस पर हो रहा है। बीते दिनों दर्शकों ने सीरियल के कई सीन्स काटे जाने पर नाराजगी जताई थी। इस पर सुनील ने कहा था, 'उत्तर रामायण में कहीं से भी कोई भी सीन काट कर दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं। मैं इस वीडियो के माध्यम से कहना चाहता हूं कि आप इस तरह से कहीं से कुछ भी काटकर कुछ भी मत बताएं।'
बता दें कि लॉकडाउन में रामानंद सागर की 'रामायण' का पुन: प्रसारण सबसे पहले दूरदर्शन पर किया गया। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और चैनल टीआरपी की टॉप लिस्ट में आ गया। 'रामायण' के बाद दूरदर्शन ने गुजरे जमाने के कई और सीरियल का प्रसारण शुरू किया।
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाया आरोप, बताया बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा