फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है माजरा?

Fri, 10 Jul 2020 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 Jul 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Rohit Shetty Trending Users Says UP Police just gave script for Singham 3
रोहित शेट्टी - फोटो : ट्विटर

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। मीडिया की गाड़ियां रोकने के कारण पुलिस के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक रोहित शेट्टी की चर्चा शुरू हो गई है।



Vikas Dubey Encounter Rohit Shetty Trending Users Says UP Police just gave script for Singham 3
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रोहित शेट्टी की फिल्मों में पुलिस और गुंडों के बीच एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है। इतना ही नहीं रोहित की फिल्मों में एनकाउंटर्स भी होते हैं। ऐसे में फैंस विकास दुबे एनकाउंटर को रोहित शेट्टी की फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं।

Vikas Dubey Encounter Rohit Shetty Trending Users Says UP Police just gave script for Singham 3
रोहित शेट्टी - फोटो : ट्विटर

एक यूजर ने लिखा- रोहित शेट्टी को फिल्म बनाने से पहले यूपी पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार को उल्टा करना, चोर का भागना। एक यूजर ने लिखा- रोहित शेट्टी डिसाइड करेगा लास्ट में कार उड़ानी है या गिरानी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Rohit Shetty Trending Users Says UP Police just gave script for Singham 3
रोहित शेट्टी

वहीं एक अन्य यूजर ने रोहित शेट्टी से मजे लेते हुए कहा- अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे-ये तो मेरी वाली स्क्रिप्ट है। 'जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्रिप्ट के लिए बुलाया गया था।'
 

विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Rohit Shetty Trending Users Says UP Police just gave script for Singham 3
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

एक और यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता है इस वक्त रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार सबसे खुश इंसान होंगे। वो सूर्यवंशी का अगला पार्ट बना सकते हैं। क्या फिल्मी एनकाउंटर है। शाबाश पुलिस...'। बता दें विकास दुबे को उज्जैन से उसे आज सुबह ही कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed