फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू ने जताई हैरानी, कहा- 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर...'

Fri, 10 Jul 2020 10:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 Jul 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Taapsee Pannu On Vikas Dubey Encounter Says We did not expect this at all
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की जानकारी है। विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

Vikas Dubey Encounter: Taapsee Pannu On Vikas Dubey Encounter Says We did not expect this at all
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बीच तापसी पन्नू ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर हैरानी जताई है। तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा- ' वाओ... इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।' तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

Vikas Dubey Encounter: Taapsee Pannu On Vikas Dubey Encounter Says We did not expect this at all
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

एक गुट तापसी के इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है तो दूसरा विरोध। कुछ यूजर्स का कहना है कि तापसी का पुलिस पर सवाल खड़ा करना ये बताता है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Taapsee Pannu On Vikas Dubey Encounter Says We did not expect this at all
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai

एक यूजर ने तापसी को ट्रोल करते हुए लिखा- 'तुम्हारी थप्पड़ फिल्म की स्टोरी से तो अच्छी ही है एनकाउंटर की स्टोरी। दीदी पहले आप अपना बिजली का बिल भर दो, बाद में सवाल करना।'

विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Taapsee Pannu On Vikas Dubey Encounter Says We did not expect this at all
विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया

विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे आज सुबह ही कानपुर लेकर आई थी, कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। उसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed