फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: जॉन की 'बाटला हाउस' से लेकर 'अब तक 56' तक, ये हैं एनकाउंटर पर बनी शानदार फिल्में

Fri, 10 Jul 2020 10:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
vikas Dubey Encounter: Bollywood Best Movies Which Based On Gangster Life Encounter
एनकाउंटर पर बनी शानदार फिल्में - फोटो : ट्विटर

आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ टीम गाड़ी से उसे कानपुर ले जा रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया था। चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो एनकाउंटर और गैंगस्टर के जीवन पर आधारित हैं। 

vikas Dubey Encounter: Bollywood Best Movies Which Based On Gangster Life Encounter
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

बाटला हाउस

फिल्म दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है। एनकाउंटर 19 सितंबर 2008 को हुआ था। जिसमें दो संदिग्ध आतंकियों की मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर को फिल्म में बखूबी तरीके से दिखाया है। इस फिल्म में जॉन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आईं थीं। फिल्म रितेश शाह ने लिखी है, जबकि निर्देशन निखिल का ही है।

vikas Dubey Encounter: Bollywood Best Movies Which Based On Gangster Life Encounter
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
अजय देवगन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' भी सिनेमा की बेहतरीन गैंगस्टर फिल्मों में शुमार है। फिल्म में 'सुल्तान मिर्जा' बने अजय देवगन के डायलॉग्स तो आज भी याद किए जाते हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में कंगना रनौत भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas Dubey Encounter: Bollywood Best Movies Which Based On Gangster Life Encounter
'वास्तव'

वास्तव
संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' भी बेहतरीन गैंगस्टर फिल्म रही है। फिल्म की टैगलाइन 'द रिएलिटी' का अर्थ मुंबई के अंडरवर्ल्ड के जीवन की कड़वी सच्चाईयों से था। ऐसा माना गया कि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट नम्रता शिरोडकर थीं। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के डायलॉग्स भी सुपरहिट साबित हुए थे।

विज्ञापन
vikas Dubey Encounter: Bollywood Best Movies Which Based On Gangster Life Encounter
शूटआउट एट वडाला - फोटो : social media

शूटआउट एट वडाला

शूटआउट एट वडाला गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी है। ये पुलिस के द्वारा पहली बार किए गए किसी गैंगस्टर के एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया है। जॉन के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि इससे पहले फिल्म का एक पार्ट 'शूटआउट एट लोखंडवाला' भी बना था। अपूर्व लखिया निर्देशित ये फिल्म 1991 के लोखंडवाला शूटआउट कांड से इन्स्पायर्ड बताई जाती है। फिल्म माया डोलस के ऊपर बनाई गई थी। जिसमें मुख्य किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। वहीं खाकी वर्दी में संजय दत्त नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed