फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त बने 'छोटा राजन' तो अजय देवगन ने निभाया 'हाजी मस्तान' का किरदार, वो अभिनेता जो फिल्मों में बने कुख्यात गैंगस्टर

Fri, 10 Jul 2020 09:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Top 5 best Actors Who Played gangster Role In movies
गैंगस्टर - फोटो : ट्विटर

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज कानपुर में एक मुठभेड़ में मारा गया है। एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया था। हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर पर कई फिल्में बनी हैं। आज हम आपको उन अभिनेताओं का नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में गैंगस्टर का किरदार निभाया।

Vikas Dubey News: Top 5 best Actors Who Played gangster Role In movies
गैंगस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: गैंगस्टर
अभिनेता: शाइनी आहूजा

अनुराग बासु की फिल्म 'गैंगस्टर’ में शाइनी आहूजा कुख्यात गैंगस्टर के किरदार में थे जिसका एनकाउंटर कर दिया गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कंगना रनौत भी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में गैंगस्टर की लव स्टोरी को दिखाया गया था। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे।

Vikas Dubey News: Top 5 best Actors Who Played gangster Role In movies
सत्या - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

फिल्म: सत्या
अभिनेता: मनोज बाजपेयी

1998 में आई रामगोपाल वर्मा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म 'सत्या' में निभाया भीखू म्हात्रे का किरदार आज भी याद किया जाता है। यह किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। सत्या आज भी एक कल्ट गैंगस्टर फिल्म मानी जाती है। साधारण सी गली मोहल्ले की दिखने वाली मारपीट कैसे अंडरवर्ल्ड तक होती हुई सूबे की सियासत को अपनी आगोश में ले लेती है, यही फिल्म का असल प्रवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Top 5 best Actors Who Played gangster Role In movies
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
अभिनेता: अजय देवगन और इमरान हाशमी

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में अजय देवगन 'सुल्तान मिर्जा' के किरदार में थे। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में कंगना रनौत भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। हाजी मस्तान से प्रेरित किरदार सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) मिल-जुलकर धंधा (स्मगलिंग) करने में विश्वास रखता है। वह उन चीजों की स्मगलिंग करता है जिनकी अनुमति सरकार नहीं देती है।

विज्ञापन
Vikas Dubey News: Top 5 best Actors Who Played gangster Role In movies
वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: वास्तव
अभिनेता: संजय दत्त

सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म की टैगलाइन 'द रिएलिटी' का अर्थ मुंबई के अंडरवर्ल्ड के जीवन की कड़वी सच्चाईयों से था। ऐसा माना गया कि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट नम्रता शिरोडकर थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed