{"_id":"652575ed3dee218eb00603b9","slug":"ramayan-makers-in-talk-with-gadar-2-actor-sunny-deol-for-ranbir-kapoor-sai-pallavi-nitest-tiwari-upcoming-film-2023-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री? जानें किस किरदार में दिख सकते हैं अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री? जानें किस किरदार में दिख सकते हैं अभिनेता
नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन इसको लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में दिखने वाले हैं।
अब इस फिल्म की कास्ट को लेकर एक नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि सनी देओल फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल को रामायण के निर्माताओं ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया कि नितेश तिवारी और उनकी टीम के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सनी देओल से बातचीत कर रहे हैं। अभिनेता ने कथित तौर पर नितेश तिवारी की रामायण प्रस्तुति का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और साई पल्लवी
- फोटो : Social media
हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस पर निर्माताओं ने अब तक चुप्पी साध रखी है और कलाकारों का विवरण भी गुप्त रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और सई की यह फिल्म फरवरी 2024 के आसपास फ्लोर पर जाएगी। यश के जुलाई 2024 से शूटिंग में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म को 2025 में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
5 of 5
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब दो महीने बाद भी इसे देशभर में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इसमें सनी के साथ अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर ने भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
TV: इन टीवी शोज ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपराएं, शो की कहानी से समाज को दी नई दिशा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।