रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बस जाने वाली दीपिका चिखलिया को दर्शक आज भी उतना ही प्यार देते हैं। हालांकि उस दौर में तो दर्शक दीपिका को असल सीता और अरुण गोविल को भगवान राम ही समझने लगे थे। दीपिका चिखलिया की बात करें तो ये बात लगभग सभी को पता है कि रामायण में सीता को उनके राम कैसे मिले थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में दीपिका को उनके राम कैसे मिले थे। दरअसल 22 नवंबर 1991 को दीपिका चिखलिया और हेमंत टोपीवाला ने शादी रचाई थी और आज दोनों अपनी शादी की 31वीं सालगिरह मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
Dipika Chikhlia: जब काजल की वजह से 'सीता' को मिले थे उनके असली 'राम', दो घंटे में ले लिया था शादी का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साल 2020 में जब कोरोना का दौर चल रहा था, तब दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हेमंत टोपीवाला से दीपिका की मुलाकात कैसे हुई। दीपिका और हेमंत की पहली मुलाकात अभिनेत्री की फिल्म सुन मेरी लैला के सेट पर हुई थी। दीपिका ने बताया था कि उनके पति का परिवार साल 1961 से एक कॉस्मेटिक ब्रांड के नाम से कॉस्मेटिक आइटम्स बनाती है। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें अभिनेत्री उसी काजल का विज्ञापन करती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह ये विज्ञापन कर रही थीं तब हेमंत उसे देखने सेट पर आए। तभी दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
बातचीत के बाद दोनों ने तय किया अब अपने-अपने घर में शादी के बारे बात करेंगे। इसके बाद दीपिका और हेमंत ने अपने घरों में बता दिया कि उन्होंने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है। फिर 29 अप्रैल को दीपिका के जन्मदिन पर दोनों का रोका हो गया और उसी इनकी शादी भी हो गयी। शादी के बाद दीपिका ने एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान राजेश खन्ना ने अचानक वहां पहुंचकर सभी को चकित कर दिया था। इस समय दीपिका और हेमंत दो बेटियों निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला के माता-पिता हैं।