सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री ने कभी सलमान खान के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में , अब दिखती हैं ऐसी पहचानना हो जाएगा मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 05 Jun 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Rambha birthday special know about her unknown facts and Huge Transformation
रंभा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रंभा का जन्मदिन पांच जून को होता है। साल 1976 में पैदा हुईं रंभा फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको रंभा से जुड़ी खास बातें और वह अब तक कितना बदल गई हैं इस बारे में बताएंगे। रंभा ने अपने अभिनय का शुरुआत साउथ सिनेमा की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम 'आ ओकट्टी अडक्कु' था। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। 

Trending Videos
Rambha birthday special know about her unknown facts and Huge Transformation
रंभा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' के बाद रंभा अन्य साउथ की फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम साल 1995 में रखा है। रंभा ने फिल्म 'जल्लाद' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद रंभा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया। इनमें सलमान खान से लेकर गोविंदा तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rambha birthday special know about her unknown facts and Huge Transformation
रंभा - फोटो : सोशल मीडिया

रंभा सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' और 'बंधन' में नजर आईं रही। इसके बाद उन्होंने 'सजना', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'घरवाली बाहरवाली', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी कई फिल्में कीं। रंभा की आखिरी बॉलीवुड 'दुकान-पिला हाउस' थी। इस फिल्म के बाद रंभा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वह मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी जैसी भाषाओं में फिल्में करती रहीं। 

Rambha birthday special know about her unknown facts and Huge Transformation
रंभा - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि 90 की दशक की यह खूबसूरत अदाकारा रंभा पहले ही अपेक्षा अब काफी बदल गई हैं। 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हुआ करती थीं लेकिन फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। रंभा की अब की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी। रंभा दोबारा सुर्खियों में तब आई जब 40 की उम्र में मां बनीं।
 

विज्ञापन
Rambha birthday special know about her unknown facts and Huge Transformation
रंभा - फोटो : सोशल मीडिया

रंभा ने सितंबर 2018 में एक बेटे को जन्म दिया था। यह रंभा का तीसरा बच्चा है। इससे पहले रंभा ने दो बेटियां लाण्या और साशा को जन्म दिया था। आपको बता दें फिल्मों के अलावा रंभा ने छोटे पर्दे के कई सीरियल में भी काम किया था। उन्हें साउथ के कई टीवी सीरियल में भी देखा गया, जहां रंभा के अभिनय को खूब पसंद किया गया। 

पढ़ें: सोनू सूद के नाम पर वसूली कर रहे हैं लोग, अभिनेता ने मजदूरों को आगाह करते हुए किया पर्दाफाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed