लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम पर मजदूरों से पैसा वसूली कर रहे हैं। इन दिनों सोनू सूद प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया। साथ ही वह लोगों की सोशल मीडिया के जरिए भी मदद कर रहे हैं।
सोनू सूद के नाम पर वसूली कर रहे हैं लोग, अभिनेता ने मजदूरों को आगाह करते हुए किया पर्दाफाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसे लोगों के मैसेज के स्क्रीन शॉर्ट्स साझा किए हैं जो उनके नाम पर मजदूरों को घर छोड़ने के बहाने पैसा वसूली कर रहे हैं। फर्जी लोगों के मैसेज की स्क्रीन शॉट्स साझा करते हुए सोनू सूद ने एक बार फिर से लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम पर झांसा देने वाले लोगों की बातों में न आएं। वह लोगों को निःशुल्क घर पहुंचा रहे हैं।
अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों, कुछ लोग आपकी जरूरत का फायदा उठाने के लिए आपसे संपर्क करेंगे। जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वह बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए'। इससे पहले भी सोनू सूद फर्जी लोगों के लिए मजूदरों को आगाह कर चुके हैं।
दोस्तों, कुछ लोग आपकी ज़रूरत का फ़ायदा उठाने के लिए आपसे सम्पर्क करेंगे। जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए. pic.twitter.com/EKNkqSMRNY
हाल ही में सोनू सून ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहे हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।' आपको बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो मुंबई में फंसे मजदूरों, छात्रों और लोगों की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं।
सोनू सूद बस और ट्रेन के द्वारा लोगों को अपने खर्चे पर घर छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनसे मदद मांगने का सिलसिला जारी है। बहुत से लोग सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल तक ने सोनू सूद की तारीफ की है।
दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए.❣️