फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Daggubati: तिरुपति पहुंचे 'भल्लालदेव' को आया फैन की इस हरकत पर गुस्सा, आग बबूला होकर छीन लिया फोन

Tue, 20 Sep 2022 12:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati Baahubali Fame Actor Get angry with fan taking selfie snatches phone video get viral internet
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati

साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली' में काम कर दुनियाभर में अपने फैंस बना लिए हैं। उनके लाखों-करोडों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार के साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्सुक्ता दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में तिरुपति बालाजी मंदिर में देखने को मिला, लेकिन राणा दग्गुबाती को एक फैन की हरकत पर गुस्सा आ गया। अभिनेता ने उसके बाद जो किया वह सभी देखते रह गए। सोशल मीडिया पर राणा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Rana Daggubati Baahubali Fame Actor Get angry with fan taking selfie snatches phone video get viral internet
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati

दरअसल, 'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी मिहिका बजाज और पिता डी सुरेश बाबू भी थे। मंदिर परिसर में राणा दग्गुबाती दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस समय उनको चारों तरफ से फोटोग्राफर्स ने भी घेर रखा था। राणा दग्गुबाती ने फोटोग्राफर्स को आगे चलने की बजाय साइड में चलने के लिए कहते हैं। फोटोग्राफर्स अभिनेता की इच्छा का सम्मान करते हुए साइड में हो गए, जिसके बाद अभिनेता ने उनको धन्यवाद कहा।

Rana Daggubati Baahubali Fame Actor Get angry with fan taking selfie snatches phone video get viral internet
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati

लेकिन अचानक से कहीं से एक फैन   राणा की तरफ दौड़कर आता है और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। बस फिर क्या था राणा दग्गुबाती को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ जाता है और वह उसका फोन छीन लेते हैं।  हालांकि बाद में वह मुस्कुराते हुए फैन का फोन वापस कर देते हैं और उसे हिदायत देते हैं कि मंदिर में कोई सेल्फी नहीं लेंगे। अभिनेता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मंदिर में सेल्फी मत लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati Baahubali Fame Actor Get angry with fan taking selfie snatches phone video get viral internet
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती को आखिरी बार फिल्म 'विराटपर्वम' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। आने वाले समय में अभिनेता 'रे डोनावन' नामक फिल्म में काम करते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed