फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Superstitious: नींबू-मिर्ची से लेकर काला धागा पहनने तक, अंधविश्वास में विश्वास करते हैं ये सितारे

Tue, 20 Sep 2022 12:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Sep 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs who are highly superstitious shahrukh khan  amitabh bachchan bipasha basu
अमिताभ बच्चन, बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे हों या कोई आम इंसान अपना काम पूरा करने के लिए हर इंसान तरह-तरह के प्रयास करता रहता है। ऐसे वक्त में कई बार लोग अंधविश्वास और टोना-टोटके पर भी यकीन करने लगते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंधविश्वास और टोटके पर यकीन करते हैं। भले ही ये स्टार्स पर्दे पर अंधविश्वास और टोटके के खिलाफ बात करते नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में ये सितारे टोटकों पर यकीन करते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं।

bollywood celebs who are highly superstitious shahrukh khan  amitabh bachchan bipasha basu
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। दरअसल आईपीएल के दौरान शाहरुख की टीम लगातार हार रही थी। ऐसी स्थिति में किसी ने उन्हें ताबीज पहनने की सलाह दी। बस फिर क्या था उन्होंने ताबीज पहन लिया। इससे अलावा अभिनेता हमेशा से 555 नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं।

bollywood celebs who are highly superstitious shahrukh khan  amitabh bachchan bipasha basu
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने हाथ में रूबी और नीलम पत्थर की अंगूठी पहनते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि वो कभी भी टीम इंडिया का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते हैं। उन्होंने जब भी ऐसा किया टीम हार गई थी। इसलिए वो हमोशा ही रिकॉर्डेड मैच ही देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs who are highly superstitious shahrukh khan  amitabh bachchan bipasha basu
बिपाशा बसु - फोटो : insta

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका नाम भी टोने-टोटके की लिस्ट में लिया जाता है। अभिनेत्री हर शनिवार को नींबू-मिर्ची खरीदती हैं और अपनी कार के साथ अपने घर के बाहर लगाती हैं।

विज्ञापन
bollywood celebs who are highly superstitious shahrukh khan  amitabh bachchan bipasha basu
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने हाथ की छह अंगुलियों को काफी लकी मानते हैं। कई लोगों ने उन्हें इसको निकलवाने के लिए कहा, लेकिन ऋतिक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed