फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Dev: सिंगल पिता होने पर छलका राहुल देव का दर्द, पत्नी के निधन के बाद आईं चुनौतियों पर की बात

Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dev breaks down as he recalls raising son alone after wife Rina Dev death
राहुल देव - फोटो : social media

अभिनेता राहुल देव अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से अलग अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। राहुल देव सिंगल फादर हैं और उन्होंने अकेले ही अपने बेटे सिद्धार्थ देव की परवरिश की है। बता दें कि राहुल देव का विवाह वर्ष 1998 में रीना देव से हुआ था। मगर, कैंसर के चलते वर्ष 2009 में रीना देव इस दुनिया से चली गईं। इसके बाद राहुल देव ने अकेले ही बेटे का पोलन-पोषण किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राहुल देव का दर्द छलक आया। उन्होंने उन सभी चुनौतियों पर बात की, जो उन्होंने अपनी पत्नी के जाने के बाद फेस की हैं। 

Rahul Dev breaks down as he recalls raising son alone after wife Rina Dev death
राहुल देव - फोटो : Facebook: @Rahuldevactor

बता दें कि रीना देव और राहुल देव करीब 18 साल एक साथ रहे। इनमें से 11 वर्ष इन दोनों का साथ पति-पत्नी के रूप में रहा। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राहुल देव ने कहा कि वह अक्सर असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए माता और पिता दोनों बनने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विधुर होना आसान नहीं है, जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है।

Rahul Dev breaks down as he recalls raising son alone after wife Rina Dev death
राहुल देव - फोटो : Facebook: @Rahuldevactor

राहुल देव ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'पेरेंटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं होती। बच्चों को पालने में महिलाओं का बड़ा हाथ होता है। वह बच्चों को बेहतर तरीके से समझती हैं। इसके पीछे वजह ये भी हो सकती है, क्योंकि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चों के प्रति उनमें गजब का धैर्य होता है। मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन कई बार ऐसा भी समय आया कि मेरा धैर्य जवाब दे गया।' राहुल देव ने आगे कहा, 'मुझे मां और पिता दोनों बनना पड़ा। मैं जब पेरेंट्स टीचर मीटिंग में जाता तो बहुत से बच्चों की मां वहां होतीं। वहां पुरुष कम होते, लेकिन महिलाएं जरूर मौजूद होतीं। उस वक्त मुझे काफी बेचैनी होती।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dev breaks down as he recalls raising son alone after wife Rina Dev death
राहुल देव और मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल देव ने कहा कि ऐसी तमाम बाते हैं, जिन्हें अब वह याद भी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं दुआ करूंगा कि किसी को उन हालातों का सामना न करना पड़े। फिल्मों में सबकुछ बहुत आसान लगता है। लेकिन, हकीकत में जिंदगी की दोबारा शुरुआत करना बेहद मुश्किल होता है।' बता दें कि राहुल देव लंबे वक्त से मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed