भारतीय सिनेमा में 'बाहुबली' जैसी भव्य फिल्म दोबारा बनाना आसान नहीं होगा । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े । बाहुबली की दोनों सीरीज के हर सीन, विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सेट ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी । बाहुबली का पहला पार्ट 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुआ था । आज इस फिल्म को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो गए हैं ।
फिल्म के मुख्य किरदार प्रभास और राणा दग्गुबाती ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था । दोनों किरदारों ने खूब सुर्खियां बटोरी। बाहुबली के अलावा भल्लाल देव को फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं । इस फिल्म के लिए राणा ने खास ट्रेनिंग ली थी । उन्होंने अपने पूरे शरीर को फिल्म के लिए बदल दिया ।
इस फिल्म से पहले तक राणा बेहद दुबले हुआ करते थे । जबकि बाहुबली में देखने के बाद तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल था । राणा की ये तस्वीर काफी पुरानी है। कुछ लोग तो उन्हें हल्क कहने से भी नहीं चूके ।
बाहुबली 2 के लिए राणा ने अपना वजन 93 किलो से बढ़ाकर 125 किलो तक कर लिया था। इस बॉडी को पाने के लिए राणा ने खूब चिकेन खाया है। साथ ही घंटों तक वर्कआउट भी करते थे । फिल्म में राणा दग्गुबाती ने हीरो प्रभाष को कड़ी टक्कर दी थी। राणा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लीडर' से की थी ।
इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था । इसके बाद साल 2011 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की । ये फिल्म थी 'दम मारो दम' । राणा दग्गुबाती की हिट हिंदी फिल्म 'बेबी' थी । ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी । अपने 9 साल के करियर में राणा ने 30 फिल्में की हैं । उनकी अगली फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' है ।