फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम में जमकर पसीना बहा रहे 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव', वीडियो देख हर कोई हैरान

Wed, 10 Feb 2021 02:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati Gym Workout Latest Video Goes Viral on Social Media
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा के चमकते सितारों में से एक राणा दग्गुबाती ने वैसे तो अपने लंबे फिल्मी करियर में कई रोल निभाए हैं लेकिन प्रशंसक उन्हें भल्लालदेव के रूप में ही याद करते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि राणा एक फिटनेस प्रेमी हैं। यहां तक कि वो फिटनेस के मामले में कई बड़े अभिनेताओं की भी पीछे छोड़ देते हैं। इसी बीच राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

Rana Daggubati Gym Workout Latest Video Goes Viral on Social Media
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राणा दग्गुबाती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो कसरत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो अपनी मसल्स और बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati)

 

Rana Daggubati Gym Workout Latest Video Goes Viral on Social Media
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती ने इस वीडियो के साथ एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'बिल्डिंग बैक बेसिक' यानी कि मैं अपनी बॉडी को फिर से पहले की तरह ही करने की कोशिश कर रहा हूं। इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati Gym Workout Latest Video Goes Viral on Social Media
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

बात राणा के वर्कफ्रंट की करें तो राणा दग्गुबाती अपनी आने वाली फिल्म में पावर स्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह एक मलयालम फिल्म 'अयप्पनम कोशियुम' की आधिकारिक तेलुगू रीमेक होगी। सागर के. चंद्र इस फिल्म के निर्माता हैं।

विज्ञापन
Rana Daggubati Gym Workout Latest Video Goes Viral on Social Media
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राणा दग्गुबाती आने वाली फिल्म 'विराट पर्वम' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में साईं पल्लवी उनकी को-स्टार होंगी। यह फिल्म 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को वेणु उदुगुला ने डायरेक्ट किया है। 'विराट पर्वम' में नवीन चंद्र, जरीना वहाब, एस्वारी राव और साई चंद भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राणा दग्गुबाती, प्रिया मणि और नंदिता दास नक्सलियों की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे और साईं पल्लवी देश की पॉपुलर सिंगर बनी हैं, जो बाद में नक्सली के किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed