फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: रणबेलिया की शादी को लेकर ‘वास्तु’ के बाहर लगे बैरिकेड्स, मेहमानों के फोन के कैमरों पर भी लगाए स्टिकर

Wed, 13 Apr 2022 01:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 13 Apr 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Barricades set up outside Ranbir Kapoor’s house vastu ahead of wedding with Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक आज आलिया भट्ट की मेहंदी है। अब अभिनेता रणबीर कपूर के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को रणबीर के बांद्रा आवास ‘वास्तु’ के बाहर कई सुरक्षा गार्ड्स को देखा गया। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से मुख्य द्वार पर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।

Ranbir Alia Wedding: Barricades set up outside Ranbir Kapoor’s house vastu ahead of wedding with Alia Bhatt
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

‘वास्तु’ के गेट पर मौजूद गार्ड्स को कथित रूप से हल्दी सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचे मेहमानों के फोन के कैमरों पर पिंक कलर के स्टिकर लगाते हुए देखा गया। वास्तु के साथ ही आलिया के घर, आरके स्टूडियो और कृष्ण राज बंगले को खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं अपने भाई की शादी की खबरों के बीच बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल होंगे।

Ranbir Alia Wedding: Barricades set up outside Ranbir Kapoor’s house vastu ahead of wedding with Alia Bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया कल शादी करने वाले हैं। दोनों फ्लैट वास्तु में ही शादी करेंगे। वहीं, शादी के सभी फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं। हालांकि कपल की ओर से अभी तक शादी को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। सोमवार को रणबीर के घर के बाहर एक कार को भी देखा गया था, जिसमें सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Barricades set up outside Ranbir Kapoor’s house vastu ahead of wedding with Alia Bhatt
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसमें आलिया की रणबीर से शादी होने के बाद एक लड़का दुखी होकर कार के पीछे दौड़ रहा होता है। इस वीडियो पर आलिया के कमेंट ने जरूर इन खबरों को सच साबित करने में मदद की थी। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर डेटिंग शुरू की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed