फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: शादी के नाम पर नीतू कपूर का छलका दर्द, बोलीं, ’21 साल की थी तो शादी हो गई और 22 में तो मैं....’

Mon, 11 Apr 2022 06:55 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Dance Deewane Juniors Judge Neetu Kapoor became emotional said I got married at age of 21 and became a mother in 22 years
डांस दीवाने जूनियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई फिल्म जगत में इन दिनों बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के ही चर्चे हैं। शादी की तैयारियों को लेकर गोपनीयता ऐसी है कि रिश्तेदारों को भी कुछ भी कहने की मनाही है। भला हो आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट और भाई राहुल भटट् का कि कम से कम दोनों की शादी की पक्की तारीख 14 अप्रैल लोगों को पता चल चुकी है। वैसे अपने हीरोइन बनने के दिनों में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर रहीं रणबीर की मां नीतू कपूर अब भी सार्वजनिक में कमाल का अभिनय कर रही हैं। वह कहती है कि उन्हें खुद उस दिन सुबह पता चलेगा कि आज शाम को शादी है। नीतू कपूर इन दिनों कलर्स चैनल के शो डांस दीवाने जूनियर्स को लेकर उत्साहित हैं, जिसमे वह जज बनकर आ रही हैं। वह कहती हैं कि आज के बच्चे बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं। अपने काम में इतना परफेक्ट हैं कि उन्हें एलिमिनेट करना बहुत मुश्किल होता है। नीतू कपूर की अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ भी रिलीज के लिए तैयार हो रही है। बात उनकी अपनी शादी को लेकर छिड़ी तो उनका बरसों से छुपा दर्द आखिर छलक ही आया।

Ranbir Alia Wedding Dance Deewane Juniors Judge Neetu Kapoor became emotional said I got married at age of 21 and became a mother in 22 years
नीतू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

21 में शादी हो गई और 22 में... 

नीतू कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में 70-80 फिल्मों में काम किया। नीतू कहती है कि उस समय मैं एक्टिंग अपना जॉब समझ कर काम करती थी लेकिन अब काम करने की इच्छा नहीं होती। 21 साल की थी तो मेरी शादी हो गई और 22 साल में तो मैं रिद्धिमा की मां बन गई थी। फिर बच्चों को पढ़ाने लिखाने और नोट्स बनाने में बिजी रही। रिद्धिमा की शादी हो गई। रणबीर भी सेटल हो गया। रूटीन लाइफ बहुत अच्छी चल रही थी। फिर ऋषि जी चले गए और मैं अकेली अकेली हो गई।

Ranbir Alia Wedding Dance Deewane Juniors Judge Neetu Kapoor became emotional said I got married at age of 21 and became a mother in 22 years
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्रेशन से उबरने के लिए कर रही हूं काम’  
नीतू कपूर कहती हैं, ‘ऋषि जी के जाने के बाद मैं अकेली रहने लगी। वह थे तो मुझे काफी बिजी रखते थे। सारा दिन कुछ न कुछ करती रहती थी। मैंने एक्टिंग में वापसी की कभी नहीं सोची थी। उसी दौरान करण जौहर ने मुझे ‘जुग जुग जियो’ का ऑफर दिया। बच्चे भी कहने लगे कि मम्मा अच्छी फिल्म है कर लो। इसी बहाने बिजी रहोगी तो अच्छा रहेगा। मैंने भी सोचा डिप्रेशन से उबरने का यह अच्छा तरीका है। जब चंडीगढ़ में शूटिंग करने पहुंची तो मेरा कांफिडेंस लेबल एकदम जीरो था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Dance Deewane Juniors Judge Neetu Kapoor became emotional said I got married at age of 21 and became a mother in 22 years
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे ज़माने में होती थी लाउड एक्टिंग’

नीतू कपूर बताती हैं, ‘मेर जमाने में एनर्जी से भरपूर लाउड एक्टिंग होती थी। एकदम धूम धड़ाके वाली। लेकिन, आज की फिल्मों में एकदम नेचुरल एक्टिंग होती है जैसी कि ऋषि जी नेचुरल एक्टिंग करते थे। आज बहुत सारे एक्टर्स उनको फॉलो करते हैं। जब मैंने ‘जुग जुग जियो’ की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि जो लाइन्स बोल रही हूं। बड़ी बोरिंग लग रही है । मुझे लगा कि इसमें थोड़ी एनर्जी की जरूरत है। मैंने एक ट्यूटर रखा। वह घर पर आए और बताया कि लाइंस कैसे बोलनी है। शूटिंग के दौरान धीरे धीरे मेरी हिम्मत बढ़ती गई और ठीक से काम कर पाई।’ 

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Dance Deewane Juniors Judge Neetu Kapoor became emotional said I got married at age of 21 and became a mother in 22 years
डांस दीवाने जूनियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज भी पुराने गाने ही याद रहते हैं

अपने नए शो के बारे में चर्चा चलने पर नीतू कपूर कहती हैं, ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के सेट पर बच्चे ऐसे ऐसे डांस मूवमेंट्स कर रहे है जो हमने कभी देखे ही नहीं। हमें तो ठुमका, क्लासिकल और भगवान दादा के स्टाइल पता थे। आज तो डांस में काफी वरायटी आ गई है। जिन गानों के डांस पर ये परफॉर्म कर रहे हैं वे बहुत ही अच्छे हैं। आज के गाने बहुत अच्छे बन रहे हैं। लेकिन आज भी जब हम अंताक्षरी खेलते हैं कहीं, तो पुराने गाने ही याद आते हैं। जैसे ‘क’ शब्द से कोई गाना आये तो ‘कोरा कागज था ये दिल मेरा...’ ही जुबान पर सबसे पहले आएगा।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed