फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: रणबीर-आलिया की शादी पर आखिरकार सामने आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, आज सात फेरे लेगा कपल

Thu, 14 Apr 2022 12:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बुधवार को हुई मेहंदी सेरेमनी के बाद आज इस कपल की हल्दी सेरेमनी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Deepika Padukone finally reacts on Ranbir kapoor and Alia bhatt marriage the couple is going to married on 14 april
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बुधवार को हुई मेहंदी सेरेमनी के बाद आज इस कपल की हल्दी सेरेमनी पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुई हल्दी में एक्टर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया की मां सोनी राजदान, शाहीन भट्ट आदि शामिल हुए थे। इसी बीच अब रणबीर- आलिया की शादी से पहले अभिनेता की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबेलिया की शादी पर प्रतिक्रिया दी है। 

Ranbir Alia Wedding: Deepika Padukone finally reacts on Ranbir kapoor and Alia bhatt marriage the couple is going to married on 14 april
रणबीर- आलिया - फोटो : social media

दीपिका ने ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी द्वारा रणबीर- आलिया की शादी की पुष्टि करते हुए साझा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। दरअसल, हाल ही में अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर- आलिया की अपकमिंग फिल्म के एक गाने की झलक साझा की थी। अयान रणबीर और आलिया की शादी से पहले फिल्म की झलकियां साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले गाने केसरिया की एक झलक साझा करके कपल को शुभकामनाएं दीं।

Ranbir Alia Wedding: Deepika Padukone finally reacts on Ranbir kapoor and Alia bhatt marriage the couple is going to married on 14 april
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर की गई गाने की इस झलक में रणबीर और आलिया एक-दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं। अयान द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर अब रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं दीपिका पादुकोण ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक के शेयर किए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाइक किया है। हालंकि, उन्होंने शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन पोस्ट पर किए उनके लाइक को एक्ट्रेस की रणबेलिया के लिए शुभकामनाएं समझी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Deepika Padukone finally reacts on Ranbir kapoor and Alia bhatt marriage the couple is going to married on 14 april
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रणबीर और दीपिका ने साल 2007 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों के इस रिलेशन की शुरुआत उनकी फिल्म  बचना ऐ हसीनों के सेट से हुई। हालांकि, दोनों का यह रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि दीपिका ने कथित तौर पर रणबीर को कैटरीना कैफ के साथ धोखा देते हुए पकड़ा था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने रणबीर को रंगे हाथों पकड़ा था।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Deepika Padukone finally reacts on Ranbir kapoor and Alia bhatt marriage the couple is going to married on 14 april
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की बात करें तो यह कपल 14 अप्रैल यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बारे में खुद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने जानकारी दी है। हाल ही में पैपराजी से बात से करते हुए नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने बताया था कि रणबीर और आलिया गुरुवार, 14 अप्रैल को उनके घर वास्तु में शादी करेंगे। इसी क्रम में कपल की हल्दी सेरेमनी पूरी हो चुकी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबेलिया परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में 2 बजे सात फेरे लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed