{"_id":"6257f156dbdb93002537ac91","slug":"ranbir-alia-wedding-neetu-kapoor-kareena-saif-ali-khan-karisma-kapoor-riddhima-soni-mahesh-bhatt-pooja-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: शादी के बंधन में बधें आलिया-रणबीर, गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं इन सितारों के नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: शादी के बंधन में बधें आलिया-रणबीर, गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं इन सितारों के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Alia Wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी करवाने के लिए चार पंडित आए थे। फेरों से पहले गायत्री मंत्र को सुना गया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण जौहर ने आलिया और रणबीर के फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा था। रणबीर कपूर के घर करण जौहर के अलावा करीना कपूर, सैफ अली खान, नव्या नवेली नंदा और रिद्धिमा कपूर सहित मेहमान पहुंचे थे। यहां देखिए तस्वीरें
2 of 5
आलिया-रणबीर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी में साथ पहुंचीं थी। इस दौरान सोनी गुलाबी और हरे रंग की साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही थी।
3 of 5
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता और आलिया के मेंटर करण जौहर गुलाबी रंग के कुर्ता पायजामा में शादी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा पूजा भट्ट, महेश भट्ट, सोनी राजदान, नव्या नंदा, रीमा जैन, अरमान जैन और अन्य को भी वेडिंग वेन्यू के बाहर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर की शादी के लिए तैयार बहन रिद्धिमा कपूर
- फोटो : instagram
रणबीर-आलिया की शादी के वेन्यू के बाहर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर को स्पॉट किया गया। अपने भाई की शादी वाले दिन रिद्धिमा ने गोल्डन लहंगा पहना था, वहीं मां नीतू ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना पहना हुआ था। बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहिनी के स्टनिंग लहंगे को अबू-संदीप ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर की तस्वीरें
- फोटो : instagram
करीना कपूर और सैफ अली खान भी रणबीर-आलिया की शादी में मौजूद थे। इस दौरान करीना ने ब्लश पिंक साड़ी पहनी थी और सैफ ने उन्हें पिंक कुर्ता और व्हाइट जैकेट के साथ कम्पलीट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।